06 अगस्त 2020 – जानिए आज का राशिफल
मेष : दिन काफी अच्छा रहने वाला है। सुख सुविधाओं में बढ़ोतरी होगी। धन की प्राप्ति होगी। बड़े बुजुर्गों का सहयोग और आशीर्वाद मिलेगा। रोजगार प्राप्ति के प्रयास सफल रहेंगे। यात्रा लाभदायक रहेगी। पारिवारिक जीवन सामंजस्य बिठाना होगा।
वृष: आज अपने विचारों में स्थिरता लाने का प्रयास करें। मन में असंतोष की भावना बनी रहेगी। मित्रों से मेलजोल करने का मौका मिलेगा। विद्यार्थियों को पढ़ाई में ध्यान देने की आवश्यकता है। कॉम्पटीशन परीक्षा के लिए थोड़ी और मेहनत की जरूरत है।
मिथुन : ऊर्जा की कमी नहीं है। इसे उचित दिशा में लगाएं। आपको किसी पुरानी चिंता या डर से मुक्ति मिल सकती है। रिश्तों में आपको लाभ मिलेगा। मित्रों से सहयोग भी मिलेगा। आज आप खुद के लिए और परिवार के लिए ज्यादा समय निकालें। भविष्य को लेकर परेशान न हों।
कर्क: आप अपनी कार्यशैली में नया प्रयोग कर सकते है। आपके कार्यों को प्रशंसा मिलेगी। आपके काम सफल होंगे, किंतु आपको थोड़ी सी सावधानी बरतनी होगी। कुछ अनावश्यक खर्चे भी सामने आ सकते हैं।
सिंह : लाभ के अवसर हाथ आएंगे। नई योजना बनेगी। कार्यप्रणाली में सुधार होगा। समाज में मान-सम्मान मिलेगा। व्यवसाय लाभदायक रहेगा। सुख के साधन प्राप्त होंगे। काम के क्षेत्र में आपको पदोन्नति मिलने की संभावना है। स्वास्थ्य में मजबूती आएगी। प्रॉपर्टी के मामलों में आपको लाभ होगा।
कन्या : कार्य में सफलता मिलेगी। आपको तरक्की के नए रास्ते खुले नज़र आयेंगे। व्यापार को गति देने के लिए नया प्लान बनायेंगे। आज किसी की बातों में न आएं। प्रियजनों के साथ किसी बात को लेकर अनबन हो सकती है, जिसके चलते रिश्तों में कटुता आ सकती है। स्वास्थ्य का ख्याल रखें।
तुला: अपनी जिम्मेदारियों को आप अच्छी तरह निभाएंगे। रचनात्मक कार्य सफल रहेंगे। किसी सामाजिक कार्यक्रम का हिस्सा बन सकते हैं। आपको अपनी बातों और योजनाओं में स्पष्टता रखनी होगी। प्रियजनों के साथ अच्छा समय बिताने को मिलेगा।
वृश्चिक : दिन सामान्य रहने वाला है। दिन की शुरुआत अच्छी रहेगी। कार्य में सफलता मिलेगी। ऑफिस में आपको अधिकारियों का सहयोग मिलेगा। आपके सामाजिक मान सम्मान में वृद्धि हो सकती है। धन की चिंता आपको परेशान करेगी। दांपत्य जीवन आपके लिए खुशी के पल लेकर आएगा।
धनु : आज का दिन आपके लिए बहुत से विकल्प लाएगा। आपको लाभ के कई मौके मिलेंगे। नौकरी से संबंधित कोई बदलाव चाहते हैं तो आज इस दिशा में कदम अवश्य उठाएं। कोई नया काम करना चाहते हैं तो आज उसके लिए अच्छा दिन है।
मकर : किसी काम के लिये आप नए सिरे से शुरुआत कर सकते हैं। आय में कमी होगी और खर्च बढ़ेंगे। व्यावसायिक मोर्चे पर कड़ी मेहनत करने की आवश्यकता है। सामाजिक मान-प्रतिष्ठा का लाभ मिलेगा। परिवार की समस्या परेशानी का कारण बन सकती हैं।
कुंभ: सुख-सौभाग्य में बढ़ोतरी होगी। नौकरी में प्रमोशन के पूरे योग हैं। आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। सरकारी कर्मचारियों को ज्यादा लाभ मिलेगा। सेहत आपका साथ देगी। प्रियजनों के साथ सुन्दर समय बिताने को मिलेगा। पुराने इन्वेस्टमेंट से लाभ के योग हैं। मेहनत फल लाएगी और उन्नति का मार्ग प्रशस्त करेगी।
मीन : आज व्यापार में अच्छा मुनाफा होगा। कुछ शत्रु आज हावी हो सकते हैं। नौकरी में उन्नति होगी। स्थान परिवर्तन के योग हैं। आपको मित्रों से सहयोग प्राप्त होगा। बच्चों की पढ़ाई बेहतर तरीके से चलेगी। परिवार में सबकी सेहत अच्छी बनी रहेगी।



