मनोरंजन

भोजपुरी हॉट अदाकारा अक्षरा सिंह नजर आयेंगी बादशाह के साथ, फोटो शेयर कर कही ये बात

भोजपुरी हॉट अदाकारा अक्षरा सिंह ने हालिया दिनों में बॉलिवुड के मशहूर सिंगर रैपर बादशाह के साथ अपनी तस्वीर शेयर की है। तस्वीर को शेयर करते हुए उन्होंने बताया है कि वह जल्द ही बादशाह के साथ नजर आने वाली हैं। फोटो शेयर शेयर करते हुए अक्षरा सिंह ने लिखा है,’कमिंग सून।’ इसके साथ उन्होंने सुपर एक्‍साइटेड का हैशटेग भी दिया है।

https://www.instagram.com/p/CJVqDmZnVaq/?utm_source=ig_embed

इस पोस्ट के बाद फैंस उन्हें बादशाह के साथ देखने के लिए बेताब हैं। अक्षरा सिंह के फैंस उनके पोस्ट पर अपनी एक्साइटमेंट भी जाहिर कर रहे हैं। बादशाह बॉलिवुड के मशहूर सिंगर हैं तो वहीं अक्षरा सिंह भी भोजपुरी इंडस्ट्री की काफी पॉप्युलर ऐक्ट्रेस हैं। ऐसे में दोनों की जोड़ीं क्या कमाल कर पाती है। इसका इंतजार बादशाह के साथ-साथ अक्षरा सिंह के फैंस को भी रहेगा।

Read Also – हॉट एक्ट्रेस कियारा आडवाणी बिकिनी फोटो शेयर कर बढ़ाया सोशल मीडिया में तापमान

आपको बता दें कि अक्षरा सिंह एक शानदार अदाकारा के साथ ही लाजवाब सिंगर हैं। उनके गाने यूट्यूब पर काफी पसंद किए जाते हैं। साल 2020 कोरोना काल में अक्षरा सिंह ने अपने गानो से दर्शकों को काफी एंटरटेन किया है। ‘मैंने ना बुलाया’ से लेकर ‘कॉले करें क्या’ तक गानो ने इस साल दर्शकों के बीच खूब धूम मचाई।

Related Articles

Back to top button