मनोरंजन

बॉयफ्रेंड संग लिपलॉक करती नजर आईं आलिया, बॉयफ्रेंड संग साथ डेट्स नाईट,ट्रिप्स कर रही इंजॉय , वीडियो हुआ वायर

बॉलीवुड के फेमस फिल्ममेकर अनुराग कश्यप की बेटी आलिया कश्यप अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा में रहती हैं। आए दिन आलिया अपने बॉयफ्रेंड शेन ग्रेगोयर संग फोटोज और वीडियो शेयर करती रहती हैं। इसी बीच उनका एक और वीडियो सामने आया है जिसमे वह शेन संग लिपलॉक करती नजर आ रही हैं।

बता दें हाल ही में शेन ने अपना 22वां जन्मदिन मनाया है। आलिया ने इन फोटोज और वीडियो को शेयर करते हुए कैप्शन में बिताई डेट नाइट्स, ट्रिप्स, बीच पर मस्ती और किस करने की चीजों को बयां करती नजर आ रही हैं। आलिया ने लिखा, “हैप्पी 22 बर्थडे मेरी जान। पूरी दुनिया में तुम मुझे सबसे लकी लड़की महसूस कराते हो। मैं बहुत खुश हूं तुमसे मिलकर। मैं तुमसे हमेशा प्यार करती रहूंगी। बता दें आलिया एक साल से शेन को डेट कर रही हैं।

आलिया ने एक वीडियो में बताया था कि वह आखिर डेटिंग ऐप पर शेन से कैसे मिलीं। आलिया अनुराग और आरती की बेटी है। आरती और अनुराग की शादी 1997 में हुई और 2009 में दोनों का तलाक हो गया। बाद में अनुराग ने एक्ट्रेस कल्कि कोचलिन से शादी (2011) की, लेकिन ये शादी भी लंबे वक्त तक नहीं चल पाई और 2015 में दोनों अलग हो गए। आलिया कश्यप की बॉलीवुड में एंट्री के सवाल पर उनके पिता अनुराग कश्यप ने कहा था कि वह अडल्ट हैं और अपने आप फैसला ले सकती हैं।

Related Articles

Back to top button