नीलम गिरी ने बिखेरा हुस्न का जलवा, अदाओं देख फैंस के छूटे पसीने, देखें तस्वीरें |

पटना। Actress Bold Saree Look : भोजपुरी सिनेमा की एक्ट्रेस नीलम गिरी (Actress Nilam Giri) किसी परिचय के मोहताज नहीं हैं। आज इनकी लाखों करोड़ों में फैन फॉलोइंग हैं। अक्सर वो अपने फिल्मों और गानों की वजह से सुर्खियों में बनी रहती हैं। हालांकि, इस बार एक्ट्रेस अपने फोटोज को लेकर चर्चाओं में बनी हुई हैं। हाल ही में एक्ट्रेस ने अपना फोटो शूट कराया है जिसमें वो साड़ी पहने काफी खूबसूरत दिखाई दे रही हैं।
Actress Bold Saree Look : एक्ट्रेस को इस फोटो में साड़ी पहने हुए देखा जा सकता है। जो अलग-अलग पोज देते हुए नजर आ रही हैं। पिंक साड़ी में नीलम बला की खूबसूरत लग रही हैं। कमर पर हाथ रखने वाला फोटो दर्शकों को खूब भा रहा है। एक्ट्रेस की इस अदा पर फैंस भर-भर कर तारीफ कर रहे हैं।

बता दें कि नीलम गिरी को भोजपुरी सिनेमा में आए महज कुछ ही साल हुए हैं लेकिन वो अपना नाम बनाने में कामयाब रही हैं। आज इनकी गिनती बड़ी-बड़ी हिरोइनों में की जाती है। एक्ट्रेस ने अपने करियर में कई बड़े-बड़े सुपरस्टार्स के साथ काम किया है।
Actress Bold Saree Look : पावरस्टार पवन सिंह, खेसारी लाल यादव, रितेश पांडे जैसे कई बड़े सुपरस्टार्स के साथ इनकों देखा जा चुका हैं। जल्द ही सुपरस्टार दिनेश लाल यादव उर्फ निरहुआ के साथ नजर आने वाली हैं। जिसका फैंस भी काफी बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।

नीलम गिरी के करियर का सबसे सुपरहिट सॉन्ग “गोदनवा” है। इस गाने पर फैंस ने अपना जमकर प्यार बरसाया है। अब तक इस गाने को यूट्यूब पर 15 करोड़ से ज्यादा बार देखा जा चुका है। साथ ही इस गाने को 10 लाख से अधिक लोगों ने लाइक किया है। बता दें कि, नीलम गिरी के कई प्रोजेक्ट्स आने वाले दिनों में रिलीज होने वाले हैं। जिस पर फैंस एक बार फिर प्यार बरसाने के लिए बेताब दिखाई दे रहे हैं।




