गर्लफ्रेंड के लिए आर्मी जवान ने करवा दी पत्नी की हत्या, बेटे के सामने ही मां को मारी गोली

झारखंड – सिमडेगा जिले के कोलेबिरा प्रखंड में स्थित लसिया कोम्बाकेरा गांव में मंगलवार की मध्यरात्रि में अज्ञात अपराधियों ने एक महिला की गोली मारकर हत्या कर दीI मृतक की पहचान कोलेबिरा थाना क्षेत्र की साहपुर कोम्बाकेरा निवासी किरण देवी के रूप में हुई है। महिला के पति सुरेंद्र महतो थल सेना में कार्यरत हैं। घटना की सूचना मिलने पर त्वरित कार्रवाई करते हुए रात्रि में ही पुलिस ने घटनास्थल पहुंच कर शव को अपने कब्जे में ले लिया है।
बताया जा रहा है कि महिला को दो गोली सिर में मारी गई थी जिससे मौके पर ही महिला की मौत हो गई। घटना के समय घर में महिला के अलावा उसके मामा, मामा का बेटा व महिला के 4 वर्षीय पुत्र उज्ज्वल सोये हुए थे। इसी क्रम में चार अपराधी घर का दरवाजा तोड़कर घर में घुसे। शोर सुनकर घर के सभी अन्य सदस्य भी जग गए। इसी क्रम में अपराधी महिला के पास पहुंचे और सिर में गोली मार दी। घटना को स्वजनों ने भी अपनी आंखो से देखा।घटना को अंजाम देने के बाद अपराधी फरार हो गए। इसके बाद स्वजनों ने इसकी जानकारी थाना को दी।
सूचना पर स्थानीय पुलिस त्वरित कार्रवाई करते हुए घटनास्थल पहुंचकर शव को अपने कब्जे में ले लिया।वहीं घटनास्थल से दो खोखा बरामद किए गए। परिजनों को शक है कि किरण देवी के इधर स्वजनों ने घटना के पीछे महिला के पति सुरेंद्र महतो पर शक व्यक्त किया है। मृतका के मामा गणेश महतो ने बताया कि किरण के पति सुरेन्द्र का जलडेगा थाना क्षेत्र के सिलिंगा गांव निवासी किसी युवती के साथ प्रेम प्रसंग चल रहा था।
दरअसल मृतका के मामा गणेश महतो, मृतक किरण देवी का भाई अखिल महतो आदि प्रेमिका युवती को समझाने गए थे। शायद यही बात सुरेंद्र को पसंद नहीं आई होगी, जिसकी परिणीति के रूप में महिला की हत्या की गई। वैसे पूरे मामले पर पुलिस अभी कुछ कहने से इंकार कर रही है। जांच के बाद ही कुछ स्पष्ट हो पाएगा।