सियासी उठा पटक के बीच आज मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने ली कैबिनेट की बैठक, हुवे ये महत्वपूर्ण फैसले

झारखंड में सियासी उठा पटक के बीच आज मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन कैबिनेट की बैठक हुई | बैठक के कई बड़े फैसले लिए गए | कैबिनेट बैठक के बाद कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर, विधायक दीपिका पांडेय, भूषण बाड़ा, जेएमएम के विधायक सुदीव्य सोनू, स्टीफन मनांडी ने चर्चा की | विधायक सुदिव्य सोनू ने कहा कि झारखंड के कैबिनेट के मुद्दों को यहां रखने का मौका मिला |
कैबिनेट ने पुरानी पेंशन नीति को लागू किया है| सहायक पुलिस कर्मियों की सेवाअवधि का विस्तार किया | विपक्ष के सभी आरोपों को हम नकारते हैं | सरकार झारखंड जनता के हितकारी फैसले ले रही है |
वहीं भाजपा आरोपों पर कहा कि अपने कूवत में रहने वाले विधायक हैं हम | यह सवाल असम में होना था, झारखंड में होना था | संख्या होने के बाद भी हमारी सरकार को अस्थिर करने की कोशिश की जा रही है | आज हम अपनी जनता के खुशियों और तकलीफ में शामिल नहीं हो पा रहे हैं |
विधायक स्टीफन मनांडी ने कहा कि हम अपने बलबूते पर यहां रह रहे हैं | हम न छग की सरकार की खा रहे हैं न ही अपनी सरकार की | विधायकों की खरीद फरोख्त के मामले पर कहा कि ठाकरे जी से सवाल होना चाहिए | सीबीआई आईटी का गलत इस्तेमाल करके क्या कर रहे हैं |