क्राइम

आज प्रदेश में हल्की बारिश होने की संभावना, वज्रपात और अंधड़ चलने की भी संभावना


रायपुर। प्रदेश के लोग कभी समान्य से 2 डिग्री तेज गर्मी का सामना कर रहे है तो कभी भरी गर्मी के बीच में बारिश का। राज्य में मौसम का हाल लगातार बदल रहा है। वही आज भी प्रदेश में हल्की बारिश होने की संभावना है। कुछ स्थानों पर गरज चमक के साथ बारीश होने की संभावना है। वज्रपात और अंधड़ चलने की भी संभावना है। वहीं उत्तर छ.ग में अधिकतम तापमान में बढ़ोतरी होगी। भारत की मौसम एजेंसी स्काई मेट वेदर के मुताबिक, चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र उत्तर पश्चिमी पाकिस्तान और पंजाब के आसपास के हिस्सों पर बना हुआ है और अन्य चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र बांग्लादेश और आसपास के क्षेत्रों में है।

read also – CGNews – महिला कराटे खिलाड़ियों ने एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष पर लगाया छेड़छाड़ का आरोप, उग्र आंदोलन की चेतावनी

गंगीय पश्चिम बंगाल से ओडिशा के तटीय क्षेत्रों से होते हुए तटीय आंध्रप्रदेश तक जा रही है। अगले 24 घंटों के दौरान पूर्वोत्तर भारत में हल्की से मध्यम बारिश और कुछ स्थानों पर भारी बारिश की संभावना है। राजस्थान, दक्षिण हरियाणा और दिल्ली के कुछ हिस्सों में आंधी चल सकती है।



Related Articles

Back to top button