राशिफल - अध्यात्म

17 May 2020 – क्या कहती हैं आपकी ग्रहदशायें, कैसा होगा आज आपका दिन, जानिए आज का राशिफल

मेष: आज शिक्षा के क्षेत्र में अनुकूल परिणाम मिलेंगे। आप कोई नया काम शुरू करने की योजना बनाएंगे। अचानक किसी स्रोत से आपको धन लाभ होगा। अधिकारी वर्ग आपसे प्रसन्न रहेंगे। परिवार के लोगों से आपको सहयोग मिलेगा।

वृष: आज का दिन शुभ रहेगा। अपना काम ईमानदारी से करते रहें। आपकी इनकम में बढ़ोतरी होगी। गृहस्थ जीवन अच्छा चलेगा। रिश्ते में सामंजस्य बढ़ेगा। परिवार में सुख-संसाधनों की बढ़ोतरी होगी। घरेलू खर्चों में थोड़ी बढ़ोतरी हो सकती है।

मिथुन: आज आप कई मामलों में दूसरों से रहेंगे। अपनी जिम्मेदारियों को बखूबी निभाने में सफल होंगे। कारोबार में लाभ मिलेगा। कोई महत्वपूर्ण निर्णय न लें। शिक्षा के मामले में सफलता मिलेगी। दांपत्य जीवन में मधुरता रहेगी।

कर्क: भाग्य आपका साथ देगा। आपके काम बन जाएंगे। काम के सिलसिले में सामान्य नतीजे मिलेंगे। आपको कोई बड़ी सफलता मिल सकती है। विद्यार्थियों के लिए दिन अच्छा रहने वाला है। आपको अपने कुछ नजदीकी लोगों से बच कर रहना चाहिए।

सिंह: आज आप हर काम को बेहतर तरीके से अंजाम देंगे। धन लाभ के कई अवसर मिलेंगे। व्यर्थ की परेशानियों में अपना दिन न खराब करें। आज परिवार में संपत्ति को लेकर कुछ विवाद हो सकते हैं। प्रेम संबंध में कुछ समस्याएं हो सकती हैं।

कन्या: आज पुराने कामों को निपटाकर कुछ नया शुरू करने का दिन है। आप कोई नया ज्ञान या अनुभव प्राप्त कर सकते हैं। किसी पुराने दोस्त से आज एक सुखद मुलाकात हो सकती है। आपका अध्यात्म की तरफ रुझान अधिक रहेगा। काम को लेकर आज कोई लापरवाही न करें।

तुला: आज का दिन सकारात्मक रह सकता है। आपके खर्चों में थोड़ी बढ़ोतरी हो सकती है। इनकम सामान्य रहेगी। मानसिक रूप से व्यस्त रहेंगे। चिंताएं परेशान कर सकती हैं। जीवनसाथी से समझदारी बढ़ेगी। रिश्तों में प्रगाढ़ता आएगी। नए मित्र भी बन सकते हैं।

वृश्चिक: आज आपका दिन शानदार रहने वाला है। कोई नई बात आपको सीखने को मिलेगी। साहित्य के क्षेत्र से जुड़े लोगों को आज कोई बड़ी खुशखबरी मिलेगी। करियर में नए आयाम स्थापित करेंगे। आर्थिक स्थिति भी बेहतर रहेगी। मानसिक तनाव से मुक्ति मिलेगी।

धनु: आज आपका दिन बहुत ही उत्तम रहेगा। आपको किसी बड़ी कंपनी से जॉब ऑफर आ सकता है। अपने आत्मविश्वास में आज कमी न होने दें। भावनाओं में बहकर लिया निर्णय गलत भी हो सकता है। अपने गुस्से को शांत रखने का प्रयास करें।

मकर: आज आपका दिन सामान्य रहेगा। आपके रिश्तों में मिठास बढ़ेगी। आज आप अपना काम समय से पूरा कर लेंगे। कुछ नए निर्णय लेंगे जो आपके काम आएंगे। नौकरीपेशा लोगों को काम करने में मजा आएगा। अपने काम का लुत्फ उठाएंगे।

कुंभ: आज आपको बहुत अच्छे परिणाम मिलेंगे। प्रभावशाली लोगों से संपर्क लाभकारी रहेंगे। चीजों को टालना आपको भारी पड़ सकता है। किसी भी परिस्थिति में अपने बारे में अवश्य सोचें। आर्थिक स्थिति पहले से बेहतर होगी। कारोबार में तरक्की के योग बन रहे है।

मीन: आज आपका दिन शानदार रहेगा। आपको कई धन लाभ के मौके मिलेंगे। व्यवसाय के लिए आज का दिन बहुत लाभकारी रहेगा। पैतृक सम्पत्ति में इजाफा होगा। कोर्ट-कचहरी में विजय हो सकती है। बीती बातों को लेकर ज्यादा परेशान न हों।

Related Articles

Back to top button