जून में होगी शनि की वक्री चाल, इन राशियों पर पड़ेगा अच्छा खासा असर

शनिदेव की कुंडली में स्थिति बहुत मायने रखती है उसी प्रकार शनि देव के एक राशि से दूसरी राशि में या फिर चाल बदलने में भी राशियों के जीवन में काफी उतार चढ़ाव आते हैं। पंचांग के अनुसार, शनि देव बीती 17 जनवरी के दिन मकर राशि से निकलकर कुंभ राशि में प्रवेश कर चुके थे। अब आने वाले 17 जून, 2023 को शनि देव कुंभ राशि में ही वक्री होंगे और अगले कुछ महीनों तक उल्टी चाल ही चलेंगे। जिसका असर किस राशि पर अच्छा पड़ने वाला है और किन पर बुरे प्रभाव पड़ेंगे आइए जानते हैं-
शनि की वक्री चाल से किसे झेलना होगा अच्छा और किसे बुरा प्रभाव
वृषभ राशि: शनि की वक्री चाल का प्रभाव वृषभ राशि पर पॉजिटिव रहेगा। इस दौरान आपको आर्थिक लाभ मिलेगा। साथ ही आपके कार्यक्षेत्र में काम की सराहना होगी, प्रमोशन मिल सकता है। व्यापार में मुनाफा होने के आसार हैं, पार्टनरशिप भी आपको लाभदायक रहेगी। यह समय आपको बहुत कुछ देने आ रहा है, अपने कर्म पर पूरा ध्यान लगाएं।
सिंह राशि: सिंह राशि के जातकों के लिए शनि की वक्री चाल चलने से अत्यधिक लाभ मिलने वाला है। इस दौरान आपको करियर में लंबी उड़ान भरने का मौका मिल सकता है। स्वास्थ्य में चल रही गड़बड़ी दूर होगी और आर्थिक लाभ भी मिलेगा। अगर आप वाहन या प्रॉपर्टी खरीदना चाहते हैं तो समय अनुकूल है।
तुला राशि: शनिदेव के वक्री होने से इस राशि के जातकों को राहत मिलेगी। इस समय अवधि में आपको जल्द कोई खुशखबरी मिल सकती है। साथ ही आपको नौकरी में प्रमोशन व व्यापारियों को मुनाफा हो सकता है। आपके इनकम के रास्ते में आ रही अड़चन दूर होगी। कुल मिलाकर आपका समय अच्छा रहेगा।
कर्क राशि: कर्क राशि के जातकों के लिए यह समय बिलकुल अच्छा नहीं है। इस दौरान आपको नकारात्मक प्रभाव झेलने पड़ सकते हैं। आपको आर्थिक, पारिवारिक समस्याएं झेलनी पड़ सकती है। निवेश करते समय सोच-समझ लें धोखे के आसार हो सकते हैं। कर्क राशि वालों के लिए यह समय फूंक-फूंक कर कदम रखने का समय है।
मकर राशि: शनि वक्री होना मकर राशि वालों के लिए कष्टकारी साबित हो सकता है। क्योंकि इस दौरान आपको आर्थिक नुकसान हो सकता है। आपके कार्यस्थल पर भी आपको सतर्क रहना होगा, आपके कॉम्पिटीटर आपका गलत फायदा उठा सकते हैं। कुल मिलाकर मकर राशि के लोगों को आर्थिक, मानसिक और शारीरिक कष्ट झेलने पड़ सकते हैं।