छत्तीसगढ़

सीएम भूपेश बघेल ने ट्वीट के जरिए ने भाजपा पर साधा निशाना |


रायपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के छत्तीसगढ़ दौरे के बाद से कांग्रेस नेता प्रधान मंत्री और भाजपा नेताओ पर तंज कस रहे है। सीएम भूपेश बघेल सहित प्रदेश के कई मंत्री लगातार प्रधान मंत्री पर और भाजपा नेताओं पर तंज कस रहे हैं। सीएम भूपेश बघेल भी पीएम मोदी पर तंज कसने से पीछे नहीं हट रहे हैं। सीएम भूपेश बघेल ने पीएम मोदी पर प्रदेश के लोगों को झूठी बाते बताने का आरोप लगाया था।

read also- कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी ने त्रुटि रहित मतदाता सूची तैयार करने हेतु दिए निर्देश

वहीं अब सीएम भूपेश बघेल का एक और ट्वीट आया है। इस ट्वीट के जरिए सीएम बघेल ने भाजपा पर निशाना साधा है। सीएम भूपेश बघेल ने अपने ट्वीट में कहा कि, दिल को इस बात का सुकून है कि क्लेक्ट्रेट परिसर में छत्तीसगढ़ महतारी की प्रतिमा लगाने का विरोध करने वाले भाजपाईयों को प्रधानमंत्री की सभा में अपने बैनर पर छत्तीसगढ़ महतारी की तस्वीर लगानी पड़ी। ये अभी हरेली पर ये गेड़ी चढ़े भी दिखाई देंगे। कुछ दिन और रुकिए, एकात्म परिसर में हम सब मिलकर इनसे बोरे-बासी भी खिलवायेंगे।



Related Articles

Back to top button