छत्तीसगढ़

एक क्लिक पर देखिए, छत्तीसगढ़ के किन -किन जिलों में लगा है लॉकडाउन, देखे पूरी लिस्ट

 छत्तीसगढ़ –  कोरोना वायरस का प्रकोप तेजी से बढ़ रहा है, रोजाना प्रदेश के अलग-अलग जिलों से नए संक्रमितों की पुष्टि हो रही है। वहीं, मौत के आंकड़ों में भी तेजी से इजाफा हो रहा है। स्वास्थ्य विभाग ने मेडिकल बुलेटिन जारी कर प्रदेश में कोरोना की स्थिति को लेकर जानकारी दी है।  2617 नए मामलों की पुष्टि हुई है।

read also,,,1 सितंबर से स्कूलों को खोलने का लेकर शेड्यूल हुआ जारी, स्कूल जाने से पहले पढ़े ले ये नियम

प्रदेश में हालात दिन ब दिन खराब होते नजर आ रही है। हालात को देखते हुए छत्तीसगढ़ के 9 जिलों में लॉकडाउन लागाने का फैसला लिया गया है। रायपुर, बेमेतरा, बिलासपुर, मुंगेली, दुर्ग, सरगुजा, धमतरी, बालोद और कवर्धा में लॉकडाउन लागू किया गया है। लॉकडाउन के दौरान कुछ जिलों में कुछ छूट दी गई है तो कुछ जगहों में सख्ती से लाकडाउन का आदेश जारी किया गया है। वहीं, रायपुर जिला प्रशासन ने भी सख्ती के साथ लॉकडाउन लगाने का फैसला लिया है।

प्रदेश के इन 9 जिलों में रहेगा लॉकडाउन

रायपुर- 21 सितंबर रात 9 बजे से 28 सितंबर तक लॉकडाउन

बेमेतरा- 13 सितंबर से 20 सितंबर तक लॉकडाउन

मुंगेली- 17 सितंबर से 23 सितंबर तक लॉकडाउन

दुर्ग- 20 सितंबर से 30 सितंबर तक लॉकडाउन

धमतरी- 22 सितंबर से 1 अक्टूबर तक लॉकडाउन

बालोद- 22 सितंबर से 30 सितंबर तक लॉकडाउन

कवर्धा- 14 सितंबर से आगामी आदेश तक लॉकडाउन

सरगुजा-21 सितंबर से 28 सितंबर तक लॉकडाउन

बिलासपुर- 22 सितंबर सुब​ह 5 बजे से 28 सितंबर तक रहेगा लॉकडाउन

मिले 2617 मरीजों के साथ प्रदेश में अब प्रदेश में कुल संक्रमितों की संख्या 84234 हो गई है। इनमें से 36420 संक्रमित इलाज के बाद स्वस्थ हो चुके हैं और 37489 लोगों का डॉक्टरों की निगरानी में उपचार जारी है। प्रदेश में 664 लोगों की कोरोना संक्रमण के चलते मौत हो चुकी है

Related Articles

Back to top button