छत्तीसगढ़

यात्री बस अनियंत्रित होकर पलटी, हादसे में 1 दर्जन यात्री घायल |


CG BREAKING : कोरबा जिले में यात्रियों से भरी बस अनियंत्रित होकर पलट गई। घटना में एक दर्जन यात्री घायल हो गए हैं। वहीं 3 की हालत गंभीर बताई जा रही है। एक बस 30-40 यात्रियों को लेकर कोरबा से बांगो जा रही थी। इसी दौरान बस अनियंत्रित होकर पलट गयी। हादसे में 1 दर्जन यात्री घायल हो गये हैं। घायलों में कई बच्चे भी शामिल हैं, जिनकी हालत नाजुक हैं घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया है। घायलों को कटघोरा के उपस्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है।

read also- आंचल में अपने मासूम बच्चे को बांधकर कुंए में कूद गई महिला, तैरती मिली दोनों की लाश

जानकारी के मुताबिक कटघोरा थाना क्षेत्र के इलाके जेंजरा चौक के पास बस हादसा हुआ है। हादसे के बाद मौके पर चीख पुकार मच गयी। स्थानीय लोगों ने घायलों को बाहर निकाला और फिर अस्पताल पहुंचाया, पुलिस भी सूचना पाकर मौके पर पहुंची और घायलों के इलाज की व्यवस्था करायी। सभी घायलों को कटघोरा के उप स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है। कटघोरा पुलिस मामले की जांच कर रही है।



Related Articles

Back to top button