
दुनियां में कोरोना के आंकड़ों के बीच जानिए आज देश में कोरोना के कितने मामले आए हैं। दरअसल देश में कोरोना वायरस के नए मामलों में तेजी से गिरावट देखने को मिल रही है, हालांकि वायरस से मरने वालों की संख्या सरकार की चिंता भी बढ़ा रही है। भारत में लगातार 5वें दिन कोविड-19 के एक लाख से कम नए मामले सामने आए हैं, जबकि मौतों की संख्या अभी भी ज्यादा है. केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार कोरोना मरीजों के ठीक होने की राष्ट्रीय दर यानी रिकवरी रेट 95.07 प्रतिशत हो गई है. केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक देश में बीते 24 घंटे में 84 हजार नए कोरोना केस सामने आए हैं, जो करीब 70 दिन में अब तक एक दिन में आने वाले सबसे कम नए केस हैं. जबकि मौतों का सिलसिला अभी थमा नहीं हैं. बीते एक दिन में 4 हजार से अधिक कोरोना मरीजों ने दम तोड़ा है. देश में फिलहाल कोरोना के 11 लाख से कम एक्टिव केस हैं.
वहीं छत्तीसगढ में आज 813 नए कोरोना पॉजिटिव मरीज़ों की आज पहचान हुई वहीं 1,342 मरीज़ स्वस्थ होने के उपरांत डिस्चार्ज/रिकवर्ड हुए।




