जशपुर – पंडरापाठ धान खरीदी केन्द्र में जनप्रतिनिधियों ने पूजा कर की धान खरीदी की शुरुवात, किसानों में उत्साह
जशपुर जिले के बगीचा विकासखण्ड के सन्ना और पंडरापाठनधान खरीदी केन्द्र में प्रदेश महामंत्री फुलकेरिया भगत , ब्लाक अध्यक्ष चन्द्रदीप यादव एवं किसानों ने कांटा, बाट की पूजा-अर्चना कर धान खरीदी कार्य का शुभारंभ किया। धान खरीदी महाअभियान का आगाज होने से छोटे-बड़े सभी किसानों में उत्साह देखा जा रहा है। शुरू के दिनों में छोटे और सीमान्त किसानों से धान खरीदी की जा रही है। इस अवसर पर के चेहरे में उत्साह देखा जा रहा है।
Read Also – टांगरगांव स्टील प्लांट का चौतरफा विरोध, पूर्व मंत्री संग सैकड़ों ग्रामीणों ने सड़क पर उतर किया धरना प्रदर्शन
राज्य शासन द्वारा खरीदी विपणन वर्ष 2021-22 में किसानों से समर्थन मूल्य पर धान खरीदी जिले के सभी सहकारी समिति के माध्यम से किया जा रहा है। किसानों की सुविधा का ध्यान रखते हुए सीमान्त, लघु और बड़े किसानों को पात्रता के अनुसार टोकन दिया जा रहा है। धान खरीदी 01 दिसम्बर 2021 से 31 जनवरी 2022 तक किए जाने हेतु समय-सीमा निर्धारित की गई है।
Read Also – जशपुर – दहेज प्रताड़ना का हैरतअंगेज मामला, जयमाल के बाद मांगने लगे 10 लाख या कार, दूल्हे ने कहा यह
प्रदेश महामंत्री फुलकेरिया भगत ने किसानों से मिलकर राज्य सरकार के किसान हितैसी योजनाओं के बारे के अवगत कराया साथ ही मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का आभार जताया कि छत्तीसगढ़ ही ऐसा राज्य है जहाँ किसानों के मेहनत का सही दाम सरकार दे रही है।



