छत्तीसगढ़

गरियाबंद कलेक्टर डेहरे ने आज अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस पर निवास में किया योगाभ्यास, दिया यह सन्देश

प्रतीक मिश्रा गरियाबंद कलेक्टर छतर सिंह डेहरे ने आज अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस पर अपने निवास में प्रातः 7 बजे योग की विभिन्न मुद्राओं का अभ्यास किया। इस अवसर पर उन्होंने जिलेवासियों को योग दिवस की बधाई और शुभकामनाएं देते हुए योग को आने जीवन में शामिल करने की अपील की।

उन्होंने कहा है कि योग से स्वस्थ जीवन जीने की ताकत मिलती है। योग एक ऐसा अभ्यास है जिसे निशुल्क भी किया जा सकता है। जिले में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस को इस बार अपने अपने घरों में योगाभ्यास करके मनाया जा रहा है। जनप्रतिनिधियों, आम जनता, अधिकारी कर्मचारी भी उत्साह से अपने घरों में योग कर रहे हैं।

गौरतलब है कि संयुक्त राष्ट्र संघ के आव्हान पर हर वर्ष 21 जून को पूरी दुनिया में योग दिवस मनाया जाता है। इस वर्ष कोविड-19 संक्रमण को देखते हुए छठवें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर सामूहिक कार्यक्रमों का आयोजन नहीं किया जा रहा है, इसे डिजिटल प्लेटफार्म पर मनाया जा रहा है।

Related Articles

Back to top button