छत्तीसगढ़देश विदेश
Trending

कोरोना बुलेटिन – संक्रमितों का आंकड़ा बढ़कर एक लाख चालीस हजार के पास, छग में यह है स्थिति, कहर बदस्तूर जारी

पिछले 24 घंटे में तकरीबन सात हजार नए कोरोना मरीज मिले हैं। इस तरह संख्या तकरीबन एक लाख 40 हजार के पास पहुंच गई है। स्वास्थ्य मंत्रालय के ताजा आंकड़ों के अनुसार, भारत में अभी कोरोना वायरस के कुल मामले 138845 हो गए हैं।

आपको बता दें कि रविवार को यह संख्या 131868 थी। इस तरह एक दिन में 6977 मरीज मिले हैं। वहीं, मरने वालों की कुल संख्या 4021 हो गई है। अब तक 57721 लोग ठीक होकर अस्पताल से डिस्चार्ज हो चुके हैं। मुंबई में 30 हजार से अधिक लोग संक्रमित हो चुके हैं। मेट्रो शहर में तेजी से फैल रहे आंकड़ों का अंदाजा इससे लगाया जा सकता है कि पूर्व मुख्यमंत्री अशोक च्वाहण भी महामारी की चपेट में आ गए हैं।

मिले आंकड़ों के मुताबिक महाराष्ट्र में कल 3041 लोग संक्रमित हुए हैं इनमें से सिर्फ मुंबई में 1725 लोगों में वायरस की पुष्टि हुई है। महाराष्ट्र में रिकॉर्ड कुल 50231 लोग कोविड 19 से संक्रमित हुए हैं। महाराष्ट्र के अलावा तमिलनाडु में 765, दिल्ली में 508, गुजरात में 394, मध्यप्रदेश में 294, राजस्थान में 286, उत्तर प्रदेश में 251 और पश्चिमी बंगाल में 208 लोग संक्रमित हुए हैं।

आंकड़ों के अनुसार देश में कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा डेढ़ लाख के आसपास पहुंचता जा रहा है। अभी तक 1,38,845 लोग संक्रमित हुए हैं। इनमें से 76811 मरीज सक्रिय है जिनका अस्पतालों में उपचार चल रहा है। अभी तक 57662 लोग ठीक हो चुके हैं और 4024 मरीजों की महामारी से मौत हुई है।

छत्तीसगढ़ की बात करें तो यहां लगातार कोरोना संक्रमितों की संख्या में इजाफा हो रहा है। बीते शनिवार को प्रदेश में सर्वाधिक 44 नए मामले सामने आए थे तो वहीं रविवार को एक दिन में 36 नए मरीज मिलने से प्रशासन में हड़कंप है। छत्तीसगढ़ में अब एक्टिव मरीजों की संख्या 185 हो गई है। तो वहीं कुल मरीजों संख्या 252 तक हो गई है।

Related Articles

Back to top button