छत्तीसगढ़
बिजली के चपेट में आने से तीन महिलाएं झुलसी… |

कोंडागाव। CG News जिले के माकड़ी ब्लाक में शुक्रवार को तूफानी बारिश हुई। इस दौरान हाड़ीगांव में मक्का तोड़ने गई महिलाएं आकाशीय बिजली की चपेट में आ गई, जिसमें तीन महिलाएं झुलस गई। इसमें दो की हालत स्थिर है वहीं एक की हालत गंभीर बताई जा रही है।
बता दें कि हाड़ीगांव में शुक्रवार के दोपहर करीब 2 बजे गांव के खेत में महिलाएं एवं पुरूष मक्का तोड़ने गए थे। तभी अचानक तेज बारिश होने लगी और बादल गरजने लगे। तभी सभी महिलाएं बारिश से बचने के लिए पेड़ के नीचे खड़े थे। इसी दौरान अचानक पेड़ में आकाशीय बिजली गिर गई।
जिससे महिलाएं बेहोश हो गई। इनमें दसबती सोरी 15 वर्ष, कमला मरकाम 50 वर्ष व अनीता नेताम 17 वर्ष है। सभी घायलों को गांव के सरपंच ने अपने वाहन से अस्पताल पहुंचाया। जहां सभी का ईलाज जारी है।




