3 साल की बच्ची के साथ हैवानियत, रेप के बाद कर दी हत्या, मौसा पर शक की सुई

इंदौर के द्वारकापुरी थाना क्षेत्र के ऋषि नगर में दिल दहला देने वाली घटना हुई. यहां एक घर में एक नाबालिग लड़की की लाश मिली है. उसी कमरे में उसका मौसा घायल हालत में मिला. संदेह है कि लड़की की रेप के बाद हत्या की गयी है. घायल मौसा को अस्पताल में भर्ती कराया गया है. उसके बयान और जांच के बाद ही मामले का खुलासा हो पाएगा.
इंदौर की ऋषि कॉलोनी में उस वक्त सनसनी फैल गई।
जब लोगों को जानकारी लगी कि पास ही में रहने वाली, एक नाबालिग लड़की कमरे में बंद है. वो दरवाजा नहीं खोल रही है. जब सबने मिलकर दरवाजा तोड़ा तो देखा अंदर लड़की मरी पड़ी है. पास में उसका सगा मौसा भी घायल पड़ा है. तुरंत ही पुलिस को सूचना दी गई. पुलिस ने मौके पर पहुंचते ही घायल मौसा (प्रताप )को इलाज के लिए अस्पताल भेज दिया.
बंद घर में लड़की का शव
जानकारी मिली है कि लड़की रोज की तरह सुबह घर से काम के लिए निकली थी. छोटा भाई घर में अकेला था. वो उसके लिए मैगी लेकर घर पहुंची लेकिन दोबारा वापस काम पर नहीं लौटी. जब बहुत देर हो गई और परिवार के लोग घर पहुंचे, तो दरवाजा अंदर से बंद था. परिवार को शक हुआ कि कुछ गलत हुआ है. उन्होंने आसपास के लोगों को बुलाया और दरवाजा तोड़ा तो अंदर का दृश्य देखकर सन्न रह गए.
मौसा पर शक
प्राथमिक जांच में पुलिस को आशंका है कि मौसा ने ही हत्या की है. प्राथमिक जानकारी में पुलिस यह भी आशंका व्यक्त कर रही है कि लड़की के साथ दुष्कर्म किया गया है. पुलिस ने हत्या का प्रकरण दर्ज कर लिया है. अन्य पहलुओं पर जांच की जा रही है. मृतक लड़की और उसका परिवार मजदूरी करता है.
पिता धार में किसानी करते हैं. लड़की अपनी मां,बहनों और भाई के साथ ऋषि नगर में 9 वर्षों से रह रही थी. पास में ही मौसा और मौसी रहते थे. मौसा प्रताप सब्जी का ठेला लगाता है. पुलिस को शक है कि मौसा ने रेप के बाद लड़की की हत्या की है.
इंदौर के द्वारकापुरी में एक बच्ची की हत्या की सूचना मिली जिसके बाद प्राथमिक कार्रवाई की गई। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। प्राथमिक जांच में पता चला है कि शायद बच्ची के साथ रेप हुआ है। मामला दर्ज किया जा रहा है और कार्रवाई की जा रही है:प्रशांत चौबे,ADCP, इंदौर,म.प्र(22.06) pic.twitter.com/l1cyQdoOtu
— ANI_HindiNews (@AHindinews) June 23, 2022
लेटेस्ट ब्रेकिंग न्यूज, वायरल ट्रेंड और सोशल मीडिया की दुनिया से जुड़ी सभी खबरें. आपको ट्विटर, इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर वायरल होने वाले हर कंटेंट की सीधी जानकारी उपलब्ध करायी जाएगी. ऊपर दिखाया गया पोस्ट अनएडिटेड कंटेंट है, जिसे सीधे सोशल मीडिया यूजर्स के अकाउंट से लिया गया है. Cgtop36 स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है. सोशल मीडिया पोस्ट Cgtop36 के विचारों और भावनाओं का प्रतिनिधित्व नहीं करता है, हम इस पोस्ट में मौजूद किसी भी कंटेंट के लिए कोई जिम्मेदारी या दायित्व स्वीकार नहीं करते हैं.




