मनोरंजन

कोरोना के डरावने मंजर को देख रो पड़ी शिल्पा शेट्टी, बढ़ाया मदद का हाथ- बोलीं ”मैं बिल्कुल ठीक नहीं हूं”

देशभर से कोरोना की भयानक तस्वीरें सामने आ रही है। कहीं से कब्रिस्तान की तो कहीं से शमशन घाट और ऑक्सीजन सिलेंडर के लिए तरसते लोगों के दर्दनाक खबरों ने हर किसी को तोड़ दिया है। कोरोना के चलते देशभर में मचे हाहाकार को देखते हुए बॉलीवुड एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी ने एक वीडियो शेयर किया और मदद का हाथ आगे बढ़ाया। शिल्पा शेट्टी लाइव आकर रो पड़ी बहुत छोटा कर रही हूँ महसूस

READ ALSO – मिथुन चक्रवर्ती को हुआ कोरोना, बंगाल में बीजेपी के लिए कर रहे थे चुनावी रैलियां

शिल्पा शेट्टी मौजूदा स्थिति व भावुक कर देने वाले हालातों के बारे में बात करते करते खुद भी भावुक हो गईं। भीगी आंखों के साथ उन्होंने अपना वीडियो पूरा किया और लोगों से एक दूसरे की मदद करने के लिए आग्रह किया। वह 4.41 सैकेंड के वीडियो में फ्रंटलाइन वर्कर्स का धन्यवाद देती हैं और इस कठिन समय के लिए लोगों को थोड़ा पॉजिटिव भी करती हैं। शिल्पा शेट्टी कहती हैं, आज मैं मौजूदा स्थिति पर बात करने के लिए आई हूं। मैं खुद बिल्कुल ठीक नहीं हूं, न ही हम सब ठीक है। हम सभी इस दर्द से गुजर रहे हैं जो हम लोगों के आसपास घटित हो रहा है।

READ ALSO – माधुरी दीक्षित से लेकर बोमन इरानी तक, इन सितारों ने लगवाई कोरोना वैक्सीन की दूसरी डोज

मैं बैचेन हूं कि कैसे बच्चे, माता पिता अपनों के खोने का विलाप कर रहे हैं, खासतौर पर ये पल डरा देने वाला है जब लोग अपनों को अंतिम विदाई तक नहीं दे पा रहे हैं। रो पड़ी शिल्पा शेट्टी वीडियो के बीच में शिल्पा शेट्टी भावुक हो उठती हूं और कहती हैं कि हम सिर्फ कोविड की वजह से नहीं बल्कि भूख प्यार से भी अपनों को इस दर्दनाक समय में खो रहे हैं। ऑक्सीजन की कमी, दवाईयों की कमी के साथ साथ भोजन के लिए भी लोग परेशान हैं। ऐसे में उन्होंने खाना चाहिए मुहीम के साथ जुड़ीं और लोगों को भी ऐसी मुहीम से जुड़कर मदद करने के लिए आग्रह किया

READ ALSO – नेहा धूपिया ने ब्रेस्टफीडिंग का शेयर किया वीडियो, बोलीं- ‘आजादी होना जरूरी है’

कोरोना वॉरियर को शिल्पा शेट्टी का सलाम शिल्पा शेट्टी ने इस संकट के समय में पुलिसकर्मी, डॉक्टरों, नर्स, हेल्थकेयर के सभी कर्मचारी, बीएमसी और तमाम फ्रंटलाइन वर्कर्स को धन्यवाद दिया। जो इस कठिन समय में काम कर रहे हैं। लोगों से लगाई मदद की पुकार शिल्पा शेट्टी खुद जरूरतमंदों, गरीबों और भूखों की मदद के लिए काम करने वाली संस्था खाना चाहिए से जुड़ी हैं। इसके जरिए वह लोगों की कोरोना काल में लोगों की मदद कर रही हैं। उन्होंने लोगों से भी मदद की गुहार लगाई। बॉलीवुड सितारों ने की मदद आलिया भट्ट, सलमान खान, तापसी पन्नू, पलक मुच्छल से लेकर सोनू सूद और अक्षय कुमार जैसे स्टार्स लोगों की मदद के लिए आगे आए। अक्षय कुमार का दान अक्षय कुमार ने हाल में ही ऑक्सीजन, दवाएं, व अन्य चीजों के लिए 1 करोड़ रुपये का दान दिया।

देखे यह वीडियो – https://www.instagram.com/tv/COHo9NBhBPP/?utm_source=ig_embed

Related Articles

Back to top button