
रायपुर। छत्तीसगढ़ में शीतलहर के कारण ठंड बढ़ गई है। इसके प्रभाव को देखते हुए मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कलेक्टरों को आवश्यक निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री कार्यालय ने इस संबंध ने अपने ट्विटर हैंडल पर पोस्ट कर यह जानकारी दी है। मुख्यमंत्री बघेल ने सभी कलेक्टरों को निर्देशित किया है। उन्होंने कलेक्टरों से अपने-अपने क्षेत्रों में अलाव जलाने व जरुरतमंदों के लिए कंबल इत्यादि की व्यवस्था सुनिश्चित करने कहा है।सीएम बघेल ने कहा है कि नागरिकों को ठंड के कारण किसी भी प्रकार की कोई परेशानी नहीं होनी चाहिए।
