
जिले में जुआ और सट्टा के खिलाफ नवपदस्थ पुलिस अधीक्षक प्रशांत अग्रवाल के निर्देश पर गुरुवार को विशेष अभियान चलाया गया। सभी अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक और नगर पुलिस अधीक्षक के मार्गदर्शन में थाना प्रभारियों ने अपने-अपने थाना क्षेत्रों में कार्रवाई की।
मुखबिर लगाकर लगातार पेट्रोलिंग व सूचना संकलन कर जुआ सट्टा खेलने और खेलाने वालों के खिलाफ अभियान छेड़ा गया।सभी थाना क्षेत्रों में सटोरियों को गिरफ्तार किया गया। सटोरियों के खिलाफ 4 क जुआ एक्ट के तहत कार्रवाई की गई। मुख्य खाईवाल दिनेश ठाकुर सिविल लाइन, मोसिन अली ईरानी डेरा रवि साहू कालीबाड़ी, मोहम्मद शब्बीर अशोक नगर गुढ़ियारी,गुलाब मखीजा देवेंद्र नगर, सैफुल्ला अली सिविल लाइन, जीतू हरपाल खम्हारडीह, दुर्गेश राय मौदहापारा, देवकुमार पुरानी बस्ती, आकाश शर्मा खमतराई सहित अन्य के खिलाफ पृथक से प्रतिबंधात्मक धारा 151 के तहत कार्रवाई की गई। सटोरियों के खिलाफ जुआ एक्ट का अपराध दर्ज किया गया।
कुल 114 खाईवाल/सटोरियों के खिलाफ 4 क जुआ एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया।इसके अलावा 79 मुख्य खाईवाल/सटोरियों के खिलाफ पृथक से धारा 151 के तहत कार्रवाई कर जेल भेजा गया।




