30 June 2020 – तुला राशि स्वामी का दिन है आज खास, जानिए बाकि राशियों के आज का राशिफल
मेष: वाद विवाद में अनायास न पड़ें। हर परिस्थिति में संयमित बनाएं रखें। अपनी योग्यता पर भरोसा रखें। कोई नया प्रोजेक्ट हाथ लग सकता है। आज किसी नए व्यक्ति से मुलाकात हो सकती है। कुछ लोगों को आर्थिक परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। व्यापार में निर्णय सोच-समझकर लें।
वृष: दिन सामान्य बना रहेगा। अचानक आए खर्चे आर्थिक बोझ बढ़ा सकते हैं। आर्थिक निवेश लाभदायी रहेगा। जीवनसाथी से झगड़ा मानसिक तनाव की ओर ले जा सकता है। कुछ जरूरी मामलों में आप थोड़े भावुक हो सकते हैं।
मिथुन: पुरानी बातों को सोच कर अपने वर्तमान को खराब न करें। दैनिक कार्यों में आपको पूर्ण रूप से सफलता मिलेगी। सरकारी कामकाज में लाभ मिल सकता है। व्यापार में नई योजनाओं का क्रियान्वयन होगा। नए लोगों के साथ मधुर संबंध बनेंगे। संतान का सुख मिलेगा।
कर्क: दिन आपके लिए नए दरवाजे खोल सकता है। सामाजिक आयोजनों में रुचि लेंगे। भागीदारी में नए अनुबंध लाभकारी होंगे। आज आप संवेदनशील घरेलू मुद्दों को हल कर लेंगे। निजी और व्यवसायी जीवन में आज तालमेल बिठाने में कुछ कठिनाई हो सकती है।
सिंह: कार्यक्षेत्र में सूझ-बूझ से उठाए गए आपके कदम फलदायी होंगे। अचानक आए खर्चे आर्थिक बोझ बढ़ा सकते हैं। नई साझेदारी से लाभ संभव है। व्यवसाय में बढ़ोतरी होगी। लोन लेने के बारे में सोच रहें हैं तो उसे टाल दें। कोर्ट-कचहरी के कामों में मुश्किलों का सामना करना पड़ सकता है।
कन्या: आज आप ऊर्जा से भरपूर रहेंगे। कुछ नया आरंभ करने के लिए दिन अच्छा है। नयी योजनाओं पर तुरंत काम करें। व्यवसायिक दृष्टि से लाभदायक समय है। कार्यस्थल पर अनुकूल संयोग प्राप्त होंगे।
तुला: पुराने रुके कार्य पूरे हो सकेंगे। परिश्रम का पूरा फल आज आपको मिलेगा। आप घूमने-फिरने और पैसे खर्च करने के मूड में होंगे। उपहारों के लेन-देन के लिए अच्छा दिन है। किसी भी खर्चीले काम या योजना में हाथ डालने से पहले ठीक तरह से सोच-विचार कर लें।
वृश्चिक: आपकी आय में वृद्धि होगी। आपकी मान प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। आपको कोई नया काम सीखने का अवसर मिलेगा। अपने परिवार और निजी जीवन की जिम्मेदारियों को अनदेखा न करें। किसी परिजन के साथ व्यापार करने का सोच रहे हैं तो अच्छा रहेगा।
धनु: दिन मन में अच्छे विचार आएंगे। रुके हुए कार्य पूर्ण किए जा सकेंगे। आज कोई पुराना मित्र आपको मिल सकता है। परिवार के साथ कहीं तीर्थ यात्रा पर जा सकते हैं। आज आपको अपने लव पार्टनर या लाइफ पार्टनर पर प्यार आएगा।
मकर: कार्यों में सफलता मिलने की पूर्ण संभावना बन रही है। आपको कोई बड़ी खुशखबरी मिलेगी। लंबे समय से चली आ रही परिस्थितियों में परिवर्तन आएगा। राजनीति में सक्रिय लोग आज संभलकर निर्णय लें। आपकी एक गलती से भारी नुकसान हो सकता है।
कुंभ: मेहनत का पुरस्कार मिलेगा। करियर में तरक्की के योग बन रहे हैं। भाग्योदय के कारण लाभ के अच्छे अवसर प्राप्त होंगे। आपका आत्मविश्वास बढ़ा हुआ रहेगा। बिजनेस में आपको बड़ा मुनाफा होगा। सहयोगी कर्मचारियों से मदद मिलेगी। सही समय पर आपकी सहायता किसी को बड़ी परेशानी से बचायेगी।
मीन: दिन खुशनुमा रहेगा। कार्यक्षेत्र में चीजें बेहतर होंगी। लोग आपकी सलाह मानेंगे। आपका मन रचनात्मक कार्यों में लगेगा। आपकी आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी। लंबे समय से अटका हुआ काम पूरा कर सकते हैं। किसी मामले में बड़ा निर्णय लेना पड़ सकता है।