TET PPT का पेपर आज, पेपर लीक विवाद, मानसून की दस्तक सहित पढ़िए आज की बड़ी खबरें

पेपर लीक विवाद : पेपर लीक विवाद के बीच नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) के महानिदेशक सुबोध कुमार को पद से हटा दिया गया है। 23 जून को होने वाली नीट पीजी परीक्षा भी रद्द कर दी गई है। एक बार फिर से परीक्षा देने वाले 1563 छात्र-छात्राओं में छत्तीसगढ़ के 602 विद्यार्थी शामिल होने वाले थे। हालांकि स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा कि, जल्द ही अधिसूचित की परीक्षा की नई तारीख बता दी जाएगी। अहम बात यह है कि, सुबोध कुमार की जगह रिटायर्ड IAS अफसर प्रदीप सिंह खरोला NTA के महानिदेशक होंगे। वे कर्नाटक कैडर के 1985 बैच के रिटायर्ड IAS हैं।
TET और PPT की परीक्षा : सीजी TET और पीपीटी की परीक्षा दो पालियों में आयोजित की जायेगी। TET की परीक्षा सुबह की पाली में होगी और पीपीटी की परीक्षा शाम की पाली में आयोजित की गई है।
मानसून की दस्तक : पूरे छत्तीरसगढ़ में मानसून की शुरूआत हो चुकी है। वहीं रायपुर की बात की जाए तो यहां पर चार दिन लेट मानसून पहुंचा है। इसके अलावा 25 जून तक बारिश की गतिविधि थोड़ी कमी होने की संभावना जताई जा रही है। आगामी सप्ताूह में पूरे प्रदेश में अच्छी बारिश की संभावना है। बारिश और गरज-चमक के बौछारें पड़ने की संभावना है। बीते दिन हुई झमाझम बारिश से अधिकतम तापमान में गिरावट आई है।
सुदर्शन प्रेरणा मंच कार्यक्रम : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय शाम 4.45 बजे श्री सुदर्शन प्रेरणा मंच के कार्यक्रम में शामिल होंगे। पंडित दीनदयाल उपाध्याय ऑडिटोरियम में कार्यक्रम आयोजित किया गया है। 6.15 पर वापस अपने निवास आ जाएंगे।
वाणिज्य मंत्री का कोरबा दौरा : उद्योग, श्रम और वाणिज्य मंत्री लखनलाल देवांगन कोरबा जिले के विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होंगे। मंत्री देवांगन आज 9.45 पर चारपारा कोहड़िया कोरबा से कलेक्ट्रेट ऑडिटोरियम के लिए रवाना हो गए हैं। मंत्री देवांगन 10 बजे कोरबा के कलेक्ट्रेट ऑडिटोरियम में आयोजित नवीन कानूनों के संबंध में आयोजित कार्यशाला शामिल होंगे। वे सुबह 11 बजे कलेक्ट्रेट परिसर से जिले के छात्रा-छात्राओं को कोचिंग के लिए हरी झण्डी दिखाकर रायपुर के लिए रवाना करेंगे। मंत्री देवांगन इसके बाद 11.30 बजे जिले में ही स्थित डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी पावर प्लांट में आयोजित डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के पुण्यतिथि पर माल्यर्पण कार्यक्रम करेंगे। इसके बाद शाम 4 बजे शिवाजी नगर वार्ड क्रमांक 22 में आयोजित शीतला माता पूजा कार्यक्रम में शामिल होंगे।