
सोनु केदार अम्बिकापुर – कोरोना संक्रमण में लगातार मौत और बीमारी के आंकड़े सामने आते हैं, लेकिन इस बीच कुछ ऐसी खबरें भी होती हैं जो राहत और हिम्मत देती हैं, ऐसा ही एक मामला जिले के बतौली विकासखंड में सामने आया है, यहां कोरोना से पीड़ित 80 वर्षीय बुजुर्ग महिला ने कोरोना के खिलाफ जंग जीती है।
वाकई ये बड़ी बात है की 80 वर्ष की बुजुर्ग महिला कोरोना संक्रमण से मुक्त होकर पूरी तरह स्वस्थ हो गई हैं, और ये जानकारी लोगों तक पहुंचना भी जरूरी है क्योंकी ऐसी खबरें सुखद अहसास के साथ उम्मीद जगाती हैं कोरोना के डर से टूटने के बजाय लोगों में हिम्मत आती है। इसलिए स्वास्थ्य कर्मियों ने भी महिला को डिचार्ज करते वक्त तालियां बजाकर उनका अभिवादन किया, और इनके डिचार्ज के वक्त का वीडियो भी बनाया गया, वीडियो में देखा जा सकता है की महिला इतनी बुजुर्ग है की लाठी के सहारे चल रही है, लेकिन इनका जज्बा कमाल का था, क्योंकी ब्लाक मुख्यालय के कोविड केयर सेंटर में ही उपचार लेकर ये स्वस्थ हो गईं इन्हें बड़े अस्पताल में रेफर करने की जरूरत नही पड़ी, इसमे बतौली के स्वास्थ्य कर्मियों का भी बड़ा योगदान रहा जिस वजह से इतने बुजुर्ग मरीज भी यहां से स्वस्थ होकर लौट रहे हैं।
बतौली खंड चिकित्सा अधिकारी संतोष सिंह ने बताया की 80 वर्षीय फूलबसिया पति जीवन नाथ को 15 मई को बतौली कोविड केयर सेंटर लाया गया था, तब इनकी हालत नाजुक थी, सीटी स्कोर 18/25 था, 24 घंटे ऑक्सीजन में रखना पड़ा था, अन्य दवाइयों के साथ इन्हें रेमडेसीवीर भी दिया गया, 75% से अधिक लंग्स इन्वॉल्वमेंट हो सकता है, लेकिन एडमिट किये जाने के सातवें दिन इनकी हालत में पूर्णतः सुधार हुआ और इन्हें आज डिस्चार्ज कर दिया गया है।




