मनोरंजन

स्क्रीनिंग के दौरान एक्ट्रेस की कमर पर हाथ रखने के लिए जमकर ट्रोल हो रहे बोनी कपूर, गलत तरीके से छूने को लेकर की जा रही आलोचना

मुंबई। मुंबई में बी-टाउन सेलेब्स के मैदान की स्क्रीनिंग रखी गई थी। इस दौरान फिल्म की मुख्य अभिनेत्री प्रियामणि साड़ी में बेहद खूबसूरत लग रही थीं। बोनी कपूर स्क्रीनिंग थिएटर के बाहर मेहमानों के साथ बातचीत कर रहे थे।

इस दौरान निर्माता ने अभिनेत्री का वेलकम किया और जब वे एक साथ पैपराजी के लिए पोज दे रहे थे तो निर्माता ने अभिनेत्री के कंधे और कमर पर हाथ रखा, जो नेटिजंस को बिल्कुल भी पसंद नहीं आया।

सोशल मीडिया पर लोगों ने प्रियामणि को गलत तरीके से छूने के लिए फिल्म निर्माता की आलोचना की है। वहीं, कई लोगों ने बोनी कपूर के चरित्र पर भी सवाल उठा दिया है। एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा, ‘प्रियामणि जैसे प्रसिद्ध अभिनेत्री को इस खौफनाक आदमी के गलत व्यवहार को सहना पड़ता है।’ दूसरे यूजर ने लिखा, ‘मैं तो बस यह सोच रहा हूं यह सेट बाकी अभिनेत्रियों के साथ कैसा व्यवहार करता होगा।’ एक और यूजर ने लिखा, ‘इनकी दो बेटियां है। सच में घटियापन की हद होती है।’

यह पहली बार नहीं है जब नेटिजेंस ने महिलाओं को गलत तरीके से छूने के लिए बोनी की आलोचना की है। 2023 में नीता मुकेश अंबानी सांस्कृतिक केंद्र l के लॉन्च के दौरान फिल्म निर्माता को गिगी हदीद की कमर पर हाथ रखकर पोज देते देखा गया था, जिसकी नेटिजंस ने खूब आलोचना की थी।

Related Articles

Back to top button