छत्तीसगढ़

खैरागढ़ BREAKING – कार दुर्घटना में एक ही परिवार के पांच लोगों की मौत – cgtop36.com


खैरागढ़- शुक्रवार तड़के बालोद से शादी समारोह में शामिल होकर खैरागढ़ लौट रहे खैरागढ़ गोल बाजार निवासी सुभाष कोचर, उनकी पत्नी और तीन बच्चो की मौत हो गयी। मृतकों में पति पत्नी और तीन 20-25 वर्षीय बेटियां थी। थाना ठेलकाडीह व एसडीओपी खैरागढ़ रात में घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संजय महादेवा ने बताया की पुलिस और फॉरेंसिक टीम घटना की जांच में लगी है।

मिली जानकारी के अनुसार घटना राजनांदगांव खैरागढ़ मार्ग पर सिंगारपुर के पास अल सुबह 2 बजे हुई है। परिवार अल्टो कार में था पलटने के बाद आग लग गई। ठेलकाडीह थानांतर्गत ग्राम सिंगारपुर में कार में आग लगने से पांच लोगों की जलकर मृत्यु हो गई। एक राहगीर अनुसार व प्राथमिक रूप से प्रतीत होता है की पुलिया में टकराकर पलटने से ऑल्टो गाड़ी में रात 2 बजे के बीच आग लग गई, जिसमे खैरागढ़ के गोलबाजार निवासी कोचर परिवार के लोग बालोद से शादी अटेंड के बाद लौट रहे थे।

कार में सवार 5 लोगों की मौत सभी का शव सिविल अस्पताल खैरागढ़ लाया गया है। शहर में शोक की लहर



Related Articles

Back to top button