
कवर्धा। छत्तीसगढ़ के कवर्धा में मंगलवार को काफी हंगामा हुआ। दो दिन पहले झंडा लगाने से शुरू हुए बवाल के बाद सोमवार को बड़ी संख्या में तमाम लोग सड़क पर लाठियां, और डंडे लेकर निकल आए और घरों के बाहर खड़ी गाडिय़ों में तोडफ़ोड़ कर दी। कई बस्तियों में हंगामा चलता रहा बवाल बढ़ता देख पुलिस ने लाठीचार्ज कर दिया। वहीं हिंदू संगठनों ने कवर्धा-जबलपुर नेशनल हाईवे जाम लगा दिया। उपद्रव के बाद प्रशासन ने जिले में कफ्र्यू लगा दिया है। साथ ही हेल्पलाइन नंबर भी जारी किया है।
विश्व हिंदू परिषद के बुलाए गए बंद को देखते हुए जिले के सभी बाजार और दुकानें बंद थी। इसी दौरान दोपहर में बड़ी संख्या में लोग हाथों में डंडा लेकर रैली की शक्ल में शहर में निकल आए। प्रदर्शनकारियों ने आदर्श नगर, पीजी कॉलेज रोड, लोहारा नाका, कोतवाली के पीछे का एरिया, जल संसाधन ऑफिस के पास बसी बस्तियों और कॉलोनियों में तोडफ़ोड़ शुरू कर दी। बाहर खड़ी बाइक, कार और यहां तक कि ठेलों को भी तोड़ दिया। पुलिस तमाशबीन बनी रही : उपद्रवियों ने कई गाडिय़ों के शीशे तोड़ दिए और वाहनों को पलट दिया। आरोप है कि उपद्रव और तोडफ़ोड़ के दौरान पुलिस वहां पुलिस तमाशबीन बनकर खड़ी रही। पुलिस के सामने ही प्रदर्शनकारी उपद्रव करते रहे। करीब एक घंटे तक सब चलता रहा, इसके बाद पुलिस ने लाठीचार्ज कर दिया है। इस दौरान उपद्रव की कवरेज कर रहे पत्रकारों से भी प्रदर्शनकारियों ने गाली-गलौज की। शहर के कई इलाकों में अभी हालात तनावपूर्ण बने हुए हैं। पुलिस पूरे शहर में ड्रोन से निगरानी कर रही है।
विहिप ने मजिस्ट्रेट जांच की मांग करते हुए बुलाया बंद: विश्व हिंदू परिषद ने दो पक्षों में हुए विवाद के बाद पुलिस कार्रवाई पर नाराजगी जताई। इसे लेकर कवर्धा बंद का आह्वान किया गया। उनका आरोप है कि हत्या के इरादे से झंडा फहराने को लेकर हमला किया गया था। पुलिस ने इस पर पीडि़त पक्ष को ही पीटा और इलाज में देरी की। साथ ही दुर्गेश देवांगन की पिटाई मामले में मजिस्ट्रियल जांच की मांग की है। इस दौरान उन्होंने हाईवे जाम कर दिया। करीब 3 घंटे तक हाईवे जाम रहने के बाद उसे खोल दिया गया है।
जरूरत हो तो 9479192499 नंबर पर करें कॉल : जिला प्रशासन ने आगामी आदेश तक पूरे शहर में कफ्र्यू लगा दिया गया है। प्रशासन की ओर से कहा गया है कि कोई भी व्यक्ति अपने घर से बाहर न निकले। घर मे रहे सुरक्षित रहे। शहर में सुरक्षा को दृष्टिगत रखते हुए कोई व्यक्ति किसी स्थान पर फंसा हुआ है या कहीं पर किसी प्रकार की दुर्घटना घट रही है उसकी जानकारी तत्काल पुलिस कंट्रोल रूम के दूरभाष नम्बर 9479192499 में सूचित करें। ताकि समय रहते आवश्यक व्यवस्था सुनिश्चित किया जा सके।
झंडा लगाने को लेकर शुरू हुआ था हंगामा : पूरा विवाद वार्ड नंबर 27 के लोहारा नाका चौक इलाके में झंडा लगाने को लेकर शुरू हुआ था। रविवार दोपहर कुछ युवकों ने अपना झंडा चौराहे पर लगा दिया। इसी बात को लेकर दो गुटों के युवक सड़क पर लाठी-डंडे लेकर उतर आए। एक दूसरे को पीटा। पत्थरबाजी हुई। पुलिस की आंखों के सामने एक युवक को भीड़ पीटती रही। मारपीट में 8 लोग घायल हुए हैं। इनका इलाज कवर्धा के अस्पताल में कराया जा रहा है। इसके बाद सोमवार को शांति समिति की बैठक भी बुलाई गई थी। स्थिति बिगडऩे के लिए शासन-प्रशासन जिम्मेदार: बृजमोहन आज कवर्धा पहुंचेगा भाजपा नेताओं का दल पूर्व मंत्री बृजमोहन अग्रवाल ने कवर्धा में तनाव को लेकर सीधे-सीधे मुख्यमंत्री पर आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार की अक्षमता, प्रशासन की लापरवाही और वहां के स्थानीय जनप्रतिनिधि ने एक वर्ग विशेष के लोगों के समर्थन में आम जनता के ऊपर लाठीचार्ज के चलते यह स्थिति निर्मित हुई है।
आज कवर्धा के जो स्थिति है, उसके लिए भूपेश सरकार पूरी तरह जिम्मेदार है। अग्रवाल ने अपने बयान में कहा कि कवर्धा में प्रशासन के लोग पुलिस के अधिकारी एक वर्ग विशेष के समर्थन करते हुए आम लोग, निरीह जनता की पिटाई कर रहे हैं। पूरे जिले में भयावह स्थिति है। आसपास के जिले भी इससे प्रभावित हो रहे हैं। स्थानीय विधायक, जिले के प्रभारी मंत्री जिले की जनता को भगवान भरोसे छोड़ अज्ञातवास में छिपे हुए हैं। दूसरी ओर प्रदेश के मुख्यमंत्री प्रदेश में कानून व्यवस्था की स्थिति को दुरुस्त करने के बजाए प्रियंका गांधी को खुश करने, अपनी कुर्सी बचाने उत्तर प्रदेश में घूम रहे हैं। ढाई करोड़ जनता के प्रदेश की कानून व्यवस्था तो उनसे संभल नहीं रही है और 22 करोड़ से अधिक की जनता के प्रदेश की कानून व्यवस्था की बात कर रहे हैं। अग्रवाल ने कहा कि ऐसे समय में जब प्रदेश में कानून व्यवस्था की स्थिति ठीक करने, शांति व्यवस्था कायम करने के लिए मुख्यमंत्री की आवश्यकता है,
अग्रवाल ने कहा कि कवर्धा जैसी स्थिति पूरे प्रदेश में है। हर जिले में सरकार के संरक्षण में खुलकर धर्मांतरण का खेल खेला जा रहा है। बहुसंख्यक समुदाय को प्रताडि़त करने का काम प्रशासन द्वारा किया जा रहा है, जिससे प्रदेश में आम जनता के मन में इस सनातन धर्म विरोधी सरकार के खिलाफ व्यापक असंतोष है, जो कभी भी विस्फोटक रूप ले सकती है। वहीं कवर्धा में उत्पन्न अप्रिय स्थिति में घायल भाजपा कार्यकर्ताओं से मुलाकात करने विधानसभा नेता प्रतिपक्ष धरमलाल कौशिक , महामंत्री नारायण चंदेल ,कृष्ण मूर्ति बांधी और अन्य पदाधिकारी कल कवर्धा पहुंचेंगे। कल सुबह 10 बजे भाजपा दल कवर्धा के लिए रवाना होगा। भाजपा दल अपने घायल कार्यकर्ताओं और उनके परिवार जनों से मुलाकात करेंगे