
बार में पुलिस अधिकारियों के हंगामे के बाद मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने नाराजगी जताई और दो डीएसपी का तबादला भी कर दिया गया। अब राजस्व मंत्री जय सिंह अग्रवाल का बयान सामने आया है। लेकिन प्रभारी मंत्री जयसिंह अग्रवाल का मानना है कि लाइसेंसी बार में अधिकारी पार्टी कर सकते हैं। निर्धारित समय के बाद गए हैं तो गलत बात है। अधिकारियों को बार जाना है तो टाइम से जाएं। बार खुलने और बंद होने का समय तय किया गया है। मीडिया से चर्चा में मंत्री जय सिंह अग्रवाल ने पुलिस अधिकारियों की बार पार्टी के सवाल पर भी जवाब दिया।
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक मंत्री जय सिंह अग्रवाल ने कहा है कि, लाइसेंसी बार है तो उसमें पुलिस अधिकारी पार्टी कर सकते हैं। तय समय के बाद अगर अधिकारी गए हैं तो गलत है। अधिकारियों को बार जाना है तो टाइम से जाएं। बार खुलने और बंद होने का समय निर्धारित है। गौरतलब है कि मामले में CM बघेल और DGP भी नाराजगी जता चुके हैं, जिसके बाद दो पुलिस अधिकारियों को जिले से रिलीफ कर दिया गया है।
आपको बता दें कि बिलासपुर के रामा मैग्नोटो मॉल के भूगोल बार में एक पार्टी थी। इसमें कोतवाली CSP स्नेहिल साहू, DSP रश्मित, सृष्टि चंद्राकर और सहायक जेल अधीक्षक सोनाल डेविड वगैरह शामिल होने पहुंचे थे। सृष्टि सोनाल की पत्नी हैं। वे दोनों जरा देर से पहुंचे। बार के बाहर खड़े बाउंसर ने दोनों को रोक दिया। अब तक सामने आई जानकारी के मुताबिक बाउंसर राहुल ने परिचय दिए जाने के बाद भी अफसर दंपती को अंदर जाने नहीं दिया। इसके बाद उसने हाथापाई भी की।
जब घटना की खबर आस-पास के थानों को लगी तो मौके पर फोर्स पहुंची तब तक बाउंसर भाग चुका था और बड़ा बवाल बार मैनेजमेंट और पुलिस अफसरों के बीच हो चुका था। इस मामले में मुख्यमंत्री ने DGP और DGP ने बिलासपुर SP से रिपोर्ट मांगी है। इस घटना में शामिल सभी पुलिस अफसरों का बाद में तबादला कर दिया गया है।



