inh24छत्तीसगढ़

गरियाबंद: नगर पालिका क्षेत्र मेंरोका छोका अभियान फेल सरकारी आदेश कागजो में सिमटा, सड़को पर मवेशियो का कब्जा

आवारा मवेशियो के कारण रोज हो रही सड़क दुर्घअना

गिरीश गुप्ता गरियाबंद आवारा पशुओ के सुरक्षा और संरक्षण हेतु लागु की गई राज्य सरकार की महती योजना रोक छेका अभियान नगर पालिका क्षेत्र में पूरी तहर फेल साबित हो रही है। जिम्मेदार प्रशासन के उदासीनता के चलते सरकारी आदेश कागज में ही सिमट गया और सड़को पर मवेशियो का कब्जा हो गया है। जिसके चलते आए दिन आवाजाही करने वाले राहगीर सड़क दुर्घटना का शिकार हो रहे है। आवारा मवेशियो के कारण नगर के बीच से होकर गुजरे नेशनल हाईवे सहित सभी प्रमुख मार्गो में रोजाना यातायात प्रभावित हो रहा है परंतु प्रशासनिक निष्क्रियता इस कदर बढ़ गई है कि इस मामले में नगर पालिका के निर्वाचित जनप्रतिनिधियो के शिकायतो की भी सुनवाई नही हो रही है। रोका छेका अभियान के क्रियान्वयन और सड़को से आवारा मवेशी को हटाने के लिए नगर पालिका अध्यक्ष अब्दुल गफ्फार मेमन सहित सभी पार्षद और जनप्रतिनिधि लगातार शिकायत कर रहे है परंतु पालिका प्रशासन इस गंभीरता से ध्यान नही दे रहा है।
इधर इस अभियान के लिए पालिका प्रशासन ने जिसे प्रभारी नियुक्त किया है वह भी अब तक इसमें सक्रिय नजर नही आए है जिसके चलते जनप्रतिनिधियो ने नाराजगी व्याप्त हैं। जनप्रतिनिधियो के मौखित शिकायत पर कार्यवाही ना होने के चलते मंगलवार को इस मामले मंे नगर पालिका अध्यक्ष गफ्फु मेमन ने सीएमओ को लिखित ज्ञापन सौपकर इस पर कार्यवाही की मांग की हैं। नपा अध्यक्ष मेमन ने कहा कि नगर पालिका प्रशासन के उदासीनता के चलते रोका छेका अभियान का नगर निकाय अंतर्गत संचालन नही हो पा रहा है जिसके चलते आए दिन सड़क दुर्घटना हो रही है। किसानो की फसल नुकसान हो रही है। उन्होने इस अभियान के लिए प्रभारी बनाए गए कर्मचारी के विरूध्द कार्यवाही की भी मांग की है।
इस संबंध में नगर पालिका अधिकारी अब्दुल गफ्फार मेमन ने कहा कि रोका छेका अभियान के प्रभारी दुष्यंत साहू बिना अवकाश लिए संस्था एवं मुख्यालय से बाहर रहते है, उनके लापरवाही के कारण रोका छेका अभियान का सही क्रियान्वयन नही रहा है। जब उनसे इस विषय में 09 अगस्त को मोबाइल पर चर्चा करने का प्रयास किया गया तो उन्होने ना फोन रिसीव किया ना ही काल बैक किया। बिना अवकाश लिए शासकीय कर्मचारी मुख्यालय से बाहर रहते है जो कि शासन के नियमो के विरूध्द है। वही कर्मचारी के अनुपस्थिति और लापरवाही से शासकीय कार्य और सरकारी योजनाए प्रभावित हो रही है। जिसके चलते उक्त कर्मचारी के विरूध्द सशक्त कार्यवाही करने नगर पालिका सीएमओ संध्या वर्मा को ज्ञापन दिया गया है। कार्यवाही ना होने की स्थिति में जनप्रतिनिधि कड़े कदम उठाने बाध्य होंगे।
फोटो क्रमांक 61, 62, व 63 सड़को पर पसरे मवेशी।

Related Articles

Back to top button