
रायपुर। छत्तीसगढ़ के चिकित्सा विशेषज्ञ डॉ. अजय सहाय (Dr Ajay Sahai) को मुंबई में स्टार्स अवॉर्ड से सम्मानित किया गया है। उन्हें यह सम्मान समाज सेवा के क्षेत्र में अति विशिष्ठ योगदान के लिए दिया गया है।डॉ. सहाय चिकित्सा के साथ ही छत्तीसगढ़ी फिल्म और समाज सेवा के क्षेत्र में भी सक्रिय रहते हैं।अपने सहज और सरल व्यवहार के कारण वह बेहद लोकप्रिय हैं।
मुंबई में आयोजित कार्यक्रम में उन्हें भजन सम्राट पदमश्री अनूप जलोटा द्वारा सम्मान प्रदान किया गया।कार्यक्रम में बॉलवुड स्टार्स पृथ्वी, अरुण बक्शी, धीरज कुमार, पंकज बेरी, आरती नागपाल सहित कई हस्तियां मौजूद थीं।सम्मान समारोह का आयोजन मुंबई ग्लोबल ग्रुप ऑफ न्यूजपेपर्स के राजकुमार तिवारी द्वारा किया गया था।कार्यक्रम का संयोजन रईस खान ने किया।
पिछले साढ़े तीन दशकों में डॉ सहाय ने एक हजार से ज्यादा निशुल्क स्वास्थ्य शिविरों का आयोजन किया है।जागरूकता कार्यक्रमों के माध्यम से उन्होंने पीडि़त मानवता की निस्वार्थ सेवा की है।विभिन्न स्वास्थ्य व सामाजिक समस्याओं पर उनके द्वारा लिखित व निर्देशित सौ से ज्यादा शॉर्ट फिल्मों का प्रसारण किया जा चुका है।