धर्मांतरण, संप्रदायिकता, दंगा फैलाना इसके अलावा भाजपा के पास कुछ नही, भोपाल जाने से पहले बोले सीएम भूपेश

रायपुर – सीएम भूपेश बघेल भोपाल के लिए हुए रवाना। सीएम भूपेश बघेल का बयान, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अरुण साहू के बयान का किया पलटवार। पहले वह बताएं कि उनकी पार्टी में कितनी स्वीकार्यता है। हमारा तो पूरा राष्ट्रीय स्तर पर कार्यक्रम चल रहा है। भारत जोड़ो इसके बाद हाथ से हाथ जोड़ो। भाजपा इससे बौखलाई हुई है क्योंकि इसका कोई तोड़ नहीं है। धान खरीदी पर भाजपा को धन्यवाद देने पर कहा
उन्होने कहा कि भाजपा बताएं जब मनमोहन सिंह की सरकार थी तब उन्होंने धान खरीदी पर कितने बार धन्यवाद दिया था।
वह दूसरे से कैसे अपेक्षा कर सकते हैं। भाजपा तो 50 55 लाख मीट्रिक टन तक भी नहीं पहुंचती थी। आज 23 लाख से अधिक किसान धान बेच रहे हैं। भाजपा के समय धान का रकबा कम होते जा रहा था। किसानों की संख्या बढ़ कर 23 लाख गई। भाजपा किसान विरोधी है।हमारी शासनकाल में उत्पादन दोगुना हो गया है। कांग्रेसी सरकार में लोगों का कृषि के तरफ रुझान बढ़ा है।
सीएम भूपेश ने कहा कि 2023 को लेकर भाजपा की जशपुर में गढ़ वापसी को लेकर कहा इनके पास कुछ है ही नहीं धर्मांतरण, संप्रदायिकता, दंगा फैलाना भारतीय जनता युवा मोर्चा की रैली में देखो कैसे मारपीट कर रहे थे। ये सब दंगा फैलाने का काम कर रहे हैं,इसमें इनकी मास्टरी है। आज भाजपा छटपटा रही है।जो आज उनके पांव उखड़ गए कैसे यहां फिर पैर पसारे ये देख रहे हैं।
कांग्रेस के शासनकाल में अन्नदाता प्रसन्न हैं।
सशक्त और खुशहाल किसान
नवा छत्तीसगढ़ की पहचान pic.twitter.com/7k0NJ4fuGL— Bhupesh Baghel (@bhupeshbaghel) January 24, 2023
लेटेस्ट ब्रेकिंग न्यूज, वायरल ट्रेंड और सोशल मीडिया की दुनिया से जुड़ी सभी खबरें. आपको ट्विटर, इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर वायरल होने वाले हर कंटेंट की सीधी जानकारी उपलब्ध करायी जाएगी. ऊपर दिखाया गया पोस्ट अनएडिटेड कंटेंट है, जिसे सीधे सोशल मीडिया यूजर्स के अकाउंट से लिया गया है. Cgtop36 स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है. सोशल मीडिया पोस्ट Cgtop36 के विचारों और भावनाओं का प्रतिनिधित्व नहीं करता है, हम इस पोस्ट में मौजूद किसी भी कंटेंट के लिए कोई जिम्मेदारी या दायित्व स्वीकार नहीं करते हैं.