inh24देश विदेश
Trending

कहर बन रहा कोरोना वायरस, देश में आंकड़ा 96 हजार पार, अब तक हुई इतनी मौते

देश में कोरोना वायरस तेजी से फ़ैल रहा है। कल पहली बार एक दिन में ही पांच हजार से ज्यादा मामले आए हैं। नए आये मामलों में महाराष्ट्र में 2347 लोग कोरोना वायरस से संक्रमित हुए हैं। आंकड़ों के अनुसार 96156 लोगों में कोरोना वायरस की पुष्टि हुई है।

राज्यों की बात करें तो महाराष्ट्र में हालात बहुत ही ख़राब हो रहें हैं। मुंबई में 17 मई को रिकॉर्ड 1595 लोगों में कोरोना वायरस की पुष्टि हुई है। अकेले मुंबई में अभी तक 20150 लोग महामारी की चपेट में आ चुके हैं इसके साथ ही पूरे प्रदेश में कुल 33053 लोगों में कोविड 19 की पुष्टि हुई है।

वहीं तमिलनाडु में 639, दिल्ली में 422, गुजरात में 391, राजस्थान में 242, उत्तप्रदेश में 206, बिहार में 142 और पश्चिमी बंगाल में 101 कोरोना वायरस संक्रमित मिले हैं। दूसरी तरफ देशभर में अभी तक 95698 लोग महामारी की चपेट में आ चुके हैं। इनमें से 55872 मामले सक्रिय हैं यानि अस्पतालों में उपचार चल रहा है। अभी तक 36792 लोग ठीक होकर घर जा चुके हैं और 3025 लोगों की मौत हो चुकी है। इनमें से महाराष्ट्र में 1198 लोगों की मौत हुई है।

आपको बता दें कि भारत में कोरोना वायरस से मरने वालों की संख्या भी तेजी से बढ़ रही है। पिछले 24 घंटे में 152 लोगों की मौत हो चुकी है। महाराष्ट्र में 17 मई को 63 लोगों की मौत हुई है। जबकि गुजरात में 34 लोगों ने दम तोड़ा है। इसके अलावा दिल्ली में 19, उत्तर प्रदेश में 8 और पश्चिमी बंगाल में 6 लोगों की मौत हुई है।

Related Articles

Back to top button