inh24छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ : संयुक्त कलेक्टर की वाहन अनियंत्रित होकर पलटा बाल-बाल बची जान , अस्पताल में कराया गया भर्ती, पढ़े पूरी खबरे

कवर्धा। संयुक्त कलेक्टर का शासकीय वाहन अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे में वाहन चालक के साथ संयुक्त कलेक्टर बाल-बाल बच गई। उन्हें उपचार के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र भेजा गया है। रणवीरपुर-डुमरिया के मध्य हादसा हुआ। दौरे पर निकली जिले की संयुक्त कलेक्टर दीप्ति गवते का शासकीय सूमो वाहन क्रमांक सीजी 02 एयू-0194 रणवीरपुर-डुमरिया के मध्य से गुजर रही थी। इसी दौरान उनका वाहन अचानक अनियंत्रित होकर पलट गया। जगह पर यह हादसा हुआ है वहां रोड करीब दो फीट तक खोद दिया गया है।

इसके चलते सड़क की चौड़ाई काफी कम हो गई है। हादसे के पीछे इसी को प्रमुख कारण माना जा रहा है। हादसे में वाहन चालक व संयुक्त कलेक्टर दीप्ति गवते बाल-बाल बच गई। दोनों को चोटें आई हैं। आसपास के लोगों ने दोनों को तत्काल नजदीकी प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र भेजा। पुल पर निर्माण कार्य भी चल रहा है। जिसके ठेकेदार द्वारा लापरवाही पूर्वक बेतरतीब ढंग से निर्माण करवाया जा रहा हैं। अस्त व्यस्त पड़े मटेरियल की वजह से गाड़ी का बैलेंस बिगड़ गया और गाड़ी जा गिरी। सड़क को लेबल नहीं किए जाने की वजह से आए दिन इस तरह के हादसे होते रहते हैं।

Related Articles

Back to top button