inh24छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़: फेसबुक पर हुई दोस्ती, मॉल घूमाने के बहाने किया नाबालिग का रेप

भिलाई: 15 साल की लड़की को 17 साल का फेसबुक फ्रेंड भिलाई के सूर्या मॉल घुमाने लाया था। इस दौरान भूत का डर दिखाकर उसके साथ रेप किया। आरोपी एक मैट्रिमोनियल संस्था में सेल्स एग्जीक्यूटिव का काम करता है।

पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार करके कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे बाल सुधार गृह भेज दिया गया है। ये पूरा मामला भिलाई के सूर्या मॉल का है। भिलाई निवासी लड़की की करीब एक सप्ताह पहले जांजगीर चांपा निवासी 17 साल के लड़के से फेसबुक पर दोस्ती हुई थी। चेटिंग के बाद दोनों ने अपना नंबर एक्सचेंज किया और मोबाइल फोन पर बातें करने लगे। लड़के ने छात्रा से रविवार शाम घूमने चलने के लिए कहा।

लड़की मान गई तो उसने उसे जुनवानी स्थित सूर्या मॉल बुलाया। भूत का डर दिखाकर किया रेप मॉल में दोनों घूमते हुए तीसरी मंजिल पर बने स्कैरी हाउस तक पहुंच गए। वहां लड़का उसे स्कैरी हाउस दिखाने के लिए अंदर ले गया। जिस समय दोनों अंदर गए, वहां कोई नहीं था। लाइट बंद होते ही आरोपी ने उसे भूत का डर दिखाया और छोड़कर जाने की धमकी देते हुए दुष्कर्म किया। इसके बाद भाग निकला। उसके जाने के बाद किसी तरह छात्रा वहां से बाहर निकली और परिजन को जानकारी दी। पिछले महीने ही खुला है मॉल  कोरोना संक्रमण के चलते सभी मॉल बंद थे। सरकार के आदेश के बाद पिछले महीने ही मॉल खुले हैं। लोगों में डर अभी भी है, इसके चलते मॉल में भी ज्यादा भीड़ नहीं रहती। ज्यादातर जगहों पर सन्नाटा ही रहता है। इसी का फायदा उठाकर आरोपी उसे स्कैरी हाउस में ले गया था। दोनों के नाबालिग होने के कारण पुलिस ने पॉक्सो में मामला दर्ज कर लिया है।  घटना को लेकर पुलिस स्कैरी हाउस के स्टाफ की भूमिका की भी जांच की जा रही है। दरअसल, स्कैरी हाउस में जो डरावने इफेक्ट्स होते हैं वह या तो लाइटिंग के जरिए किए जाते है या वहां कोई व्यक्ति भूत बनकर भी लोगों को डराता है। दोनों ही स्थिति में स्टाफ पूरी व्यवस्था ऑपरेट करता है। इसके अलावा स्कैरी हाउस में सीसीटीवी कैमरों से भी निगरानी की जाती है।

Related Articles

Back to top button