inh24क्राइमछत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ – झूला झूलने की बात पर हुआ बहेश , बदमाशों ने युवक पर किया चाकुओं से हमला

कांकेर। जिले के लखनपुरी में बीते 2 दिन से मेला जारी है। इस दौरान झूला झूलने को लेकर कुछ लोगों के बीच विवाद हो गया। देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ गया कि बदमाशों ने एक युवक पर चाकू से ताबड़तोड़ वार कर दिए। हमले में युवक बुरी तरह घायल हो गया जिसको इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मामला लखनपुरी थाना क्षेत्र का है।

मिली जानकारी के अनुसार चारामा निवासी टिकेश्वर साहू लखनपुरी मेला घूमने गया था। लेकिन लक्की पटेल, नोबेल साहू व 2 दो अन्य साथियों के बीच झूला झूलने को लेकर विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ गया कि तीनों ने टिकेश्वर साहू पर चाकू से प्राणघातक हमला दिया। घायल टिकेश्वर को उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया। यहाँ उसका इलाज अभी जारी है। वहीँ पुलिस आरोपियों के खिलाफ अपराध दर्ज कर उनकी पतासाजी कर रही है।

Related Articles

Back to top button