inh24छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ – दर्दनाक हादसे में 9 की मौत 25 से ज्यादा घायल, अनियंत्रित पिकअप जोरदार टकराई पेड़ से

छत्तीसगढ़ की सीमा में दर्दनाक हादसा हुवा है। हादसे में 9 ग्रामीणों की मौत हो गई और 25 लोग घायल हो गए। हादसे से घायलों को उपचार के लिए ओडिशा के कोरापुट जिला हॉस्पिटल ले जाया गया है, जहां घायलों में कुछ की हालत नाजुक बताई जा रही है। मौके पर पहुंची पुलिसराहत और बचाव कार्य में जुटी हुई है।

Read Also – रायपुर के वीआईपी रोड में दर्दनाक सड़क हादसा, इनोवा ने मारी युवक युवती को जोरदार टक्कर, गंभीर हालत में भर्ती

मिली सुचना के अनुसार नगरनार थाना के कल्चा गांव के रहने वाले 35 से से अधिक ग्रामीण पारिवारिक कार्यक्रम में शामिल होने उड़ीसा गए थे। वापसी के दौरान पिकअप अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई। गाड़ी की रफ्तार इतनी ज्यादा थी की मौके पर ही 5 लोगों की मौत हो गई, जबकि चार अन्य ने अस्पताल ले जाते वक्त दम तोड़ दिया।

Read Also – आज पेश करेगी वित्त मंत्री उम्मीदों का बजट, क्या आम आदमी को मिल सकेगी राहत, इन बातों से समझे

बताया जा रहा है कि उड़ीसा के कोरापुट थाना अंतर्गत मुर्ताहांडी एवं आमगांव के बीच यह हादसा होना बताया गया है। घटना में 25 से अधिक लोग घायल भी बताए जा रहे हैं, जो कि समारोह में शामिल होने गए थे और एक ही गाड़ी में सवार थे। फिलहाल घायलों को उड़ीसा के कोरापुट अस्पताल में रेफर किया गया है। राष्ट्रीय राजमार्ग 30 पर जिस जगह हादसा हुआ है उसके नजदीक सड़क सुधार का काम चल रहा था और गाड़ी अनियंत्रित होकर पेड़ से जा टकराई जिससे बड़ी संख्या में लोगों की जान चली गई।

Related Articles

Back to top button