राशिफल - अध्यात्म

23 December 2020 – क्या कहते हैं आज आपके तारे, कैसा होगा आज का दिन, जानिए आज का राशिफल

आज का राशिफल 23 दिसंबर 2020 Aaj Ka Rashifal 23 December 2020 : आज दिन बुधवार 23 दिसंबर 2020 को आपका राशिफल Today’s Horoscope in Hindi कैसा रहेगा। ( 23 दिसंबर 2020 का राशिफल )

मेष – इन राशि के जातकों का आज किसी के साथ विवाद हो सकता है। अपने काम को लेकर ढिलाई न बरतें। आपकाे धन लाभ होने की संभावना है। परिवार के लोगों के साथ यात्रा पर जा सकते हैं। ऑफिस में आज अफसरों से कुछ मतभेद हो सकते हैं। विरोधियों से सतर्क रहें। नए लोगों से मुलाकात होगी। छात्रों को कामयाबी मिलेगी। जीवनसाथी की सेहत को लेकर चिंतित रहेंगे। इलाज में खर्च होगा।  

वृषभ – सेहत की स्थिति कमजोर रहेगी। निवेश से लाभ होगा। आपका काम अच्छा चलेगा। बुजुर्गों का ख्याल रखें। सगे संबंधियों से मुलाकात होगी। मित्रों का साथ मिलेगा। आपका किसी से पुराना मतभेद सुलझेगा। किस्मत का साथ मिलेगा। आध्यात्मिक क्षेत्र में रूझान बढ़ेगा। धर्म-कर्म के कार्य करेंगे। युवाओं को लाभ होगा। जीवनसाथी के साथ घूमने जा सकते हैं। चिंता दूर होगी।

मिथुन – बातचीत करते समय सावधान रहें। शत्रु पक्ष से नुकसान संभव है। आमदनी के नए अवसर मिलेंगे। आपका काम आगे बढ़ेगा। भाग्य का साथ मिलेगा। किसी भी विवाद से दूर रहें। आज यात्रा को टालें। वाहन चलाते समय सतर्क रहें। चोट लग सकती है। संतान पक्ष से खुशखबरी मिलेगी। खानपान का ध्यान रखें। बुजुर्गों का आशीर्वाद मिलेगा। कानूनी मामले आगे बढ़ेंगे।

कर्क – आज आपका दिन खुशनुमा रहेगा। आप अपनी ज्यादातर जिम्मेदारी पूरी कर पाएंगे। सत्संग का लाभ मिलेगा। आपका ध्यान प्रभु की आराधना में लगेगा। एकांत में रहना पसंद करेंगे। विवाहित घूमने जा सकते हैं। कुंवारों के लिए रिश्ते की सूचना मिलेगी। नए लोगों से मुलाकात होगी। वाणी पर संयम रखें। किसी की उलझन दूर कर सकेंगे।

सिंह – आपको आज किसी काम में नुकसान संभव है। तनावग्रस्त हो सकते हैं। विरोधियों की  हरकतों पर नजर रखें। आपका काम आगे बढ़ेगा। कर्ज की रकम वापस मिलने में दिक्कत होगी। छात्रों का काफी मेहनत करना होगा। युवाओं का कैरियर आगे बढ़ेगा। प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता मिल सकती है। स्वास्थ्य कमजोर रहेगा। अनावश्यक खर्च हो सकता है।

कन्या – आपकाे लाभ होगा। बजट को ध्यान में रखकर ही खर्च करें। आपके काम समय पर पूरे होंगे। दफ्तर का माहौल आपके अनुकूल रहेगा। सहयोगियों की मदद से जिम्मेदारी पूरी होगी। शासकीय कार्य आगे बढ़ेंगे। मित्रों और रिश्तेदारों से मुलाकात होगी। आपको यात्रा पर जाना पड़ सकता है। शिक्षा के क्षेत्र में सफलता मिलेगी। सामाजिक कार्य में हिस्सा लेंगे।

तुला – आज का दिन बेहद शानदार रहेगा। कारोबार को लेकर चल रही दिक्कत दूर होगी। प्रभु की आराधना में मन लगेग। अध्यात्म, सत्संग की ओर रूझान बढ़ेगा। आप आज काफी उत्साहित रहेंगे। जीवन में नयापन महसूस करेंगे। छात्रों को सफलता मिलेगी। धन लाभ होने की संभावना है। पास की जगह यात्रा पर जा सकते हैं। दिनचर्या में परिवर्तन लाने का प्रयास करें।

वृश्चिक – मित्रों से मुलाकात होगी। आपसे कोई कर्ज लेने आ सकता है। निवेश से लाभ होगा। वाहन आदि खरीद सकते हैं। परिवार के लोगों का सहयोग मिलेगा। स्वास्थ्य को लेकर चिंतित रहेंगे। आज खर्च ज्यादा होगा। अपने काम को आगे बढ़ाने पर विचार कर सकते हैं। महत्वपूर्ण फैसले लेंगे। संतान पक्ष की दिक्कत दूर होगी। आपका दिन अच्छा रहेगा।

धनु – आज धार्मिक कार्यों में शामिल हो सकते हैं। यात्रा पर जाएंगे। आपका कारोबार अच्छा चलेगा। अनजान व्यक्ति पर भरोसा न करें। किसी  प्रकार का नुकसान हो सकता है। कीमती सामानों की सुरक्षा करें। बाहर जाते समय बुजुर्गों का आशीर्वाद जरूर लें। अपनी सेहत का ख्याल रखें। बच्चों के साथ समय बिता पाएंगे। जीवनसाथी के साथ मधुरता रहेगी।

मकर – आज ज्यादा जिम्मेदारी की वजह से बेहद तनावग्रस्त हो सकते हैं। आपका किसी से विवाद होने की आशंका है। सेहत बिगड़ सकती है। घऱ-परिवार में कलह की स्थिति निर्मित हो सकती है। आपको शत्रुओं से आज सतर्क रहना होगा। अधिक खर्च होगा। किसी रिश्तेदार के यहां से जरूरी सूचना मिल सकती है। मित्रों से मुलाकात होगी। आपका कारोबार सामान्य रहेगा ।

कुंभ  – अपरिचित से सतर्क रहें। अपनी निजी जानकारी किसी के साथ शेयर न करें। आपका काम आगे बढ़ेगा। दाम्पत्य जीवन सुखी रहेगा। किस्मत का साथ मिलेगा। बाहर का खाने से बचें। सेहत बिगड़ सकती है। बुजुर्गों का ध्यान रखें। यात्रा पर जा सकते हैं। परिवारिक जिम्मेदारियों को पूरी करेंगे। युवाओं को लाभ होगा। धन संबंधी दिक्कतें दूर होंगी।

मीन

सगे संबंधियों से काफी दिनों बाद मुलाकात होगी। आपका काम आगे बढ़ेगा। दिन अच्छा बीतेगा। मित्रों के सहयोग से आपकी दिक्कतें दूर होंगी। सामाजिक रूप से आपकी सराहना होगी। मान-सम्मान बढ़ेगा। बुद्धिजीवियों से मुलाकात होगी। आपको कारोबार में लाभ होगा। दिनभर व्यस्त रहेंगे। विद्यार्थियों को ज्यादा मेहनत करनी होगी।

Related Articles

Back to top button