inh24छत्तीसगढ़

BIG BREKING – कुत्ते को बचाने की कोशिश में, आटो अनियंत्रित होकर पल्टी ऑटो चालक की मौके पर मौत…

बिलासपुर। बीच सड़क में आए कुत्ते को बचाते हुए आटो अनियंतित्र होकर पलट गई। इससे घायल आटो चालक को उपचार के लिए निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। अस्पताल में उपचार के दौरान आटो चालक की मौत हो गई। इस पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। मामला सिरगिट्टी थाना क्षेत्र की है। मस्तूरी निवासी छोटू कैवर्त 26 वर्ष आटो चालक थे। वे अपनी आटो से फल-सब्जी मंडी आए थे। यहां से वे आटो में फल भरवाकर मस्तूरी की ओर जा रहे थे।

वे बीईसी फर्टलाइजर के पास पहुंचे थे। इसी दौरान बीच सड़क में कुत्ता आ गया। कुत्ते को बचाने के दौरान तेज रफ्तार आटो अनियंत्रित होकर पलट गई। इससे आटो चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। आसपास के लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। साथ ही घायल को अस्पताल भेज दिया। स्वजन उसे लेकर निजी अस्पताल में भर्ती कराया। गुस्र्वार की देर रात आटो चालक की उपचार के दौरान मौत हो गई। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं, मामले को जांच में लिया गया है।

Related Articles

Back to top button