inh24क्राइमछत्तीसगढ़

Big breaking गरियाबंद – युवक ने अपने ही गांव के बुजुर्ग का टंगिया से गला काट सिर लेकर सड़क पर घूमता रहा, पुलिस ने किया गिरफ्तार

गिरीश गुप्ता गरियाबंद –  जिले में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। एक युवक ने अपने ही गांव के बुजुर्ग का पहले टंगिया से गला काटा और फिर उसे लेकर सड़क पर घूमता रहा। सूचना मिलने पर पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है। मामला छूरा थाना क्षेत्र के घोंटपानी का बताया जा रहा है।

मिली जानकारी के अनुसार घोंटपानी निवासी माधव गोंड ने गांव के करम गोंड का टंगिया से गला काट दिया। उसके बाद आरोपी कटे हुए गले को हाथ मे लेकर सड़को पर घूमने लगा। घटना की जानकारी छूरा पुलिस को दी गयी। जिस पर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सुखनंदन राठौर ने अधिक जानकारी देते हुए बताया कि घटना शाम 5 से साढ़े 5 बजे के बीच की है। दोनो के बीच किसी बात को लेकर विवाद हुआ और उसके बाद माधव ने करम का टंगिया से गला काट दिया। फिलहाल इस बात का खुलासा नही हुआ कि आरोपी ने ऐसा आत्मघाती कदम क्यो उठाया। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। घटना के बाद गांव में सन्नाटा पसर गया है। लोग दहशत में है और अचानक हुई इस वारदात को समझ नही पा रहे है।

Related Articles

Back to top button