वाहन चेकिंग के दौरान बचकर भाग रहा था युवक तो थानेदार ने बाइक सवार को मारी गोली… |

Bihar Police: जहानाबाद: बिहार पुलिस की वर्दी एक बार फिर दागदार हो गई है। जहानाबाद जिले में ओकरी थाना के थाना अध्यक्ष पर वाहन चेकिंग के नाम पर एक युवक को गोली मारने का आरोप है। घायल युवक सुधीर के पिता ने थाना अध्यक्ष पर ये गंभीर आरोप लगाया। फिलहाल युवक को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
Bihar Police: वहीँ इस घटना के बाद घोसी सर्किल इंस्पेक्टर व अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी अशोक कुमार पांडेय को घटनास्थल पर जाकर जांच करने का आदेश दिया है। आनन-फानन में उसे सरकारी अस्पताल की जगह प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया। घटना को लेकर पूरे इलाके में सनसनी फैल गई तो वहीं, पुलिस महकमे में भी हड़कंप मच गया।
Read More- Chattisgarh ED Raid Update: छत्तीसगढ़ में ईडी की रेड जारी आईएएस ,महापौर,शराब कारोबारी के ठिकानों पर ईडी ने दी दस्तक…
Bihar Police: पीड़ित युवक के पिता ने बताया, ‘ओकरी थाना के थाना अध्यक्ष चंद्रहास कुमार अनंतपुर गांव के पास चेकिंग कर रहे थे। इसी बीच मेरा लड़का सुधीर कुमार वहां से गुजर रहा था। उसके पास हेलमेट और ड्राइविंग लाइसेंस नहीं था। जिसके कारण कारण पुलिस को देख कर वह भागने लगा। उसे भागते देख पुलिस ने कुछ दूर तक पीछा किया, फिर गोली मार दी। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया।
Bihar Police: घायल युवक का इलाज नालंदा जिले के एक निजी अस्पताल में परिजनों के द्वारा कराया जा रहा है। अभी तक की मिली जानकारी के अनुसार, घायल युवक सुधीर कुमार की स्थिति नाजुक बनी हुई है। हालांकि, डॉक्टरों ने काफी मशक्कत के बाद शरीर से गोली को निकाल दिया है। लेकिन, स्थिति चिंताजनक बनी हुई है।
Read More- CG Corona Update : प्रदेश में बढ़ रहे कोरोना संक्रमितों के आंकड़ें, 28 से बढ़कर 35 के पार हुई एक्टिव मरीजों की संख्या…