inh24क्राइमछत्तीसगढ़

रिश्ते को शर्मसार करने वाली घटना कलयुगी सौतेले ससुर ने मामा के यहां गई बहु से रेप कर जंगल मे जा छुपा पुलिस ने किया गिरफ्तार

कोरबा। आरोपी घटना के बाद पुलिस से बचने के लिए जंगल में छिप गया था। आरोपी को पुलिस ने जंगल से पकड़ा है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार थाना श्यांग क्षेत्र में निवासरत एक महिला अपनी छोटी बहन की शादी में शामिल होने के लिए अपने पति के साथ मायके आई थी। साथ में उसका सौतेला ससुर कन्हैयालाल श्रीवास भी आया था। इस दौरान पीड़िता अपने मामा के घर गई थी साथ में उसका सौतेला ससुर कन्हैयालाल श्रीवास भी गया था। यहां सौतेले सुसर ने पीड़िता के साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया। इसके बाद आरोपी कन्हैयालाल श्रीवास घने जंगल भाग गया। पीड़िता ने इसकी रिपोर्ट 23 जून को थाना श्यांग में दर्ज कराई। थाना प्रभारी श्यांग ने शून्य पर मामला दर्ज कर थाना लेमरू भेजा। थाना लेमरू में मामला दर्ज किया गया। थाना प्रभारी कृष्णा साहू की टीम ने फरार आरोपी को गिरफ्तार करने के लिए जंगल में तलाशी अभियान चलाया। आरोपी को घने जंगल के बीच से पकड़ा और थाने लाई। आरोपी को न्यायिक रिमांड पर पेश किया गया।

Related Articles

Back to top button