inh24छत्तीसगढ़

52 परी के फेर में धरे गए 8 जुआरी, गरियाबंद पुलिस को मिली सफलता

गिरीश गुप्ता – जिला गरियाबंद के पुलिस अधीक्षक भोजराम पटेल केदिशा-निर्देश, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सुखनंदन राठौर, तथा संतोष महतो के मार्गदर्शन में जिला के समस्त थाना क्षेत्र में अवैध रूप से जुआ, सट्टा में संलिप्त व्यक्तियों के विरूद्ध छ0ग0 सार्वजनिक धूर्त अधिनियम के धाराओं के तहत् अधिक से अधिक कार्यवाही करने के सम्बंध में आदेशित किया गया है। इसी कड़ी में सिटी कोतवाली गरियाबंद को एक औंर सफलता मिली हैं।

जिसमें सिटी कोतवाली गरियाबंद पुलिस द्वारा स्पेशल टीम के साथ संयुक्त रूप से रेड कार्यवाही कर ग्राम नागाबुड़ा के नदी कछार के पास 08 लोगों को 52 पत्ति ताश से काटपत्ति नामक जुआ खेलते पकड़ा गया तथा 52 पत्ति ताश, 7,200/-₹ नगदी को जप्त कर 13 जुआ एक्ट के तहत कार्यवाही की गई है।

जिले के आला अफसरों से चर्चा करने पर बताये कि इस प्रकार की कार्यवाही आगे भविष्य में भी जारी रहेगा। उक्त कार्यवाही में सउनि, अजय सिंह, प्रह्लाद ठाकुर, प्र0आर0 अंगद राव, आर0 डिलोचन रावटे, सुशील पाठक, चूड़ामणि देवता, चालक आर० पुरन साहू की सराहनीय भूमिका रही।
गिरफ्तार आरोपी :-

1.किरण पटेल पिता सूरजभान उम्र 33 साल ग्राम नागाबुड़ा

2. रमेश लोनहरे पिता महेत्तर उम्र 34 साल ग्राम नागाबुड़ा

3. संतोष सूर्यवंशी पिता बागीराम उम्र 26 साल ग्राम नागाबुड़ा

4. देवीसिंह नायक पिता खलकु राम उम्र 32 साल ग्राम नागाबुड़ा

5. दुर्गेश पटेल पिता गजानंद उम्र 25 साल ग्राम मारागांव

06. डोमेश्वर मरकाम पिता कुंजल उम्र26 साल गतं पाथरमोहदा

07. चंदन सिन्हा पिता सहदेव उम्र 33 साल ग्राम नहरगांव

08. लिकेश ध्रुव पिता गुलाब सिंह उम्र 31 साल ग्राम बेन्दकुरा

Related Articles

Back to top button