inh24छत्तीसगढ़

देर रात छत्तीसगढ़ में फिर 20 नए कोरोना मरीजों की पहचान, कुल 198 नए मरीज, जानिए किन जिलों से

देर रात फिर छत्तीसगढ़ से 20 नए कोरोना मरीजों की पहचान हुई है। इनमें सूरजपुर से 9, राजनांदगांव, रायपुर व महासमुंद से 3-3, धमतरी व रायगढ़ से 1-1 मरीज मिले हैं। इससे पहले देर शाम स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी बुलेटिन में 178 कोरोना पॉजिटिव मरीजों की पहचान होने की जानकारी दी गई थी। 3 मरीजों की मौत की पुष्टि की गई थी। 265 मरीजों के स्वस्थ होने पर डिस्चार्ज होने की जानकारी दी गई थी।

कल दिन भर में कुल 198 मरीजों की पहचान हुई है। बता दें कि प्रदेश में अब तक कुल 9820 कोरोना पॉजिटिव मरीजों की पहचान हो चुकी है। इनमें से 7256 मरीज स्वस्थ होकर घर लौट चुके हैं। अब तक 61 मरीजों की मौत की पुष्टि हुई है। वर्तमान में 2503 एक्टिव केस हैं।

Related Articles

Back to top button