inh24छत्तीसगढ़

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के पिता नंदकुमार बघेल के खिलाफ पुलिस ने दर्ज कराई एफआईआर से शांत नही होगा ब्राह्मण समाज – नीलकंठ त्रिपाठी

रायपुर। ब्राह्मण समाज के मुखिया नीलकण्ठ त्रिपाठी ने कहा कि जब तक नंदकुमार बघेल समाज से माफी नही मांगते और उनके ऊपर कड़ी कार्यवाही नही होती तब तक ब्राह्मण समाज शांत नही होगा।

समाज से माफी मांगे नंदकुमार बघेल और कानूनी कड़ी कार्यवाही हो

नीलकण्ठ त्रिपाठी ने कहा कि आज दो साल से मुख्यमंत्री के पिता नंदकुमार हिंदुओ के बारे में, हिन्दू देवी देवता के बारे में , ब्राह्मण समाज के बारे में अभद्र टिप्पणी करते आ रहे है आज हमारे मुख्यमंत्री भूपेश बघेल जी इस प्रकरण को संज्ञान में ले रहे है वही पहले ले लिए होते। त्रिपाठी ने कहा जब तक वे समाज से माफी नही मांगते और कड़ी कानूनी कार्यवाही नही होती तब तक हम शांत नही बैठेंगे। आज ब्राह्मण समाज आंदोलन कर रहा है। कल समस्त हिन्दू समाज को लेकर इस लड़ाई को लड़ेंगे।

त्रिपाठी ने कहा कि आज समाज के सभी मुखिया मौन रैली निकाल कड़ी कार्यवाही की मांग कर रहे है 2 दीन बाद समस्त हिन्दू समाज एकत्रित होकर वृहद आंदोलन करेगा। उसके पूर्व ही नंदकुमार बघेल समाज से माफी मांगे अन्यथा आंदोलन का सामना करे।

Related Articles

Back to top button