inh24छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ – शक्कर कारखाने में बड़ा घालमेल, 50 किलो का बाट इलेक्ट्रॉनिक कांटे में नजर आया 45 किलो, तौल में हो रही गड़बड़ी

सोनू केदार अम्बिकापुर – केरता शक्कर कारखाना के नापतौल विभाग में बड़ी गड़बड़ी का मामला सामने आया है। यहां रखे 50-50 किलोग्राम के बाट को इलेक्ट्रिक कांटा से चेक करने पर 45-45 किलोग्राम शो हो रहा है। इस बात का खुलासा तब हुआ जब एक विक्रेता अपना गन्ना लोडकर अम्बिकापुर लाया। जहां से तौल कराने के बाद शक्कर फ़ैक्टरी में तौल कराया जिसमें दोनों जगह अलग-अलग वजन बताया गया।

दरअसल तपरकेला निवासी विजय कुमार सिंह ट्रक में गन्ना लोड कराकर शक्कर कारखाना केरता ला रहे थे। इससे पहले उन्होंने अम्बिकापुर के चाँदनी चौक में गन्ने का वजन कराया। जहां 28 टन 570 किलोग्राम बताया गया। जिसके बाद शक्कर कारखाना केरता में तौल कराया, जहां 27 टन 410 किलो बताया गया। दोनों जगहों में भिन्नता पाए जाने पर विजय कुमार ने वहाँ के कर्मचारियों से इसकी शिकायत की गयी। तो उनके द्वारा सुबह साहब से मिलने की बात कही गयी।

गन्ना विक्रेता विजय कुमार सिंह ने बताया की उनके साथ ऐसा दो बार हुआ है। जब तौल में अलग-अलग वजन बताया गया। उन्होंने बताया कि इससे पहले 20 फरवरी को भेजे गाड़ी में 11 क्विंटल कम हुआ। और एक गाड़ी में 5 क्विंटल 60 किलो कम हुआ। वहीं इस मामले पर कारखाना प्रबंधन का कहना है की अभी तक कोई शिकायत संज्ञान में नहीं आया है। तौल में इस तरह का अंतर है तो ग़लत है। कांटा में मिस्टेक होगा तो जांच काराएँगे। तौल में मिस्टेक होगा तो कारखाना क्षतिपूर्ति देगा।”

Related Articles

Back to top button