inh24छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़: 40 मजदूरों को जम्मू कश्मीर में बना लिया गया बंधक, छुड़ाने के लिए ये किया गया प्रबंध

जांजगीर। जैजैपुर और सक्ती क्षेत्र के 40 बंधक मजदूरों को जिला प्रशासन ने तत्काल मुक्त करा लिया है। ये मजदूर जम्मू-कश्मीर के अनन्तनाग जिले के ईंट भट्ठे में बंधक थे।

भट्ठा मालिक और मुंशी द्वारा प्रताड़ित किया जा रहा था। अब इन मजदूरों को जांजगीर लाने की तैयारी की जा रही है। कलेक्टर जितेंद्र शुक्ला ने इसके लिए निर्देश दिए हैं।

मजदूरों ने वीडियो जारी कर जिला प्रशासन से 7 अगस्त को गुहार लगाई, जिसके बाद कलेक्टर जितेंद्र शुक्ला ने तत्काल मजदूरों को छुड़ाने के लिए अनन्तनाग उपायुक्त से सम्पर्क किया, फिर बंधक 40 मजदूरों को मुक्त कराया गया।

जिला प्रशासन ने गुहार के कुछ ही घण्टे बाद ही मजदूरों को ईंट भट्ठा मालिक और मुंशी से मुक्त करा लिया।

Related Articles

Back to top button