inh24छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ – कारोबारी ने विधवा से दुष्कर्म कर बनाया अश्लील वीडियो, वायरल करने की धमकी देकर पैसों की वसूली

छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में एक विधवा को शादी का झांसा देकर कारोबारी ने दुष्कर्म किया। आरोपी ने महिला का अश्लील वीडियो बना लिया था। उसे वायरल करने की धमकी देकर पैसा वसूली करने लगा।

read also..रायपुर – पिकअप ने बाइक सवार को घसीटा, युवक की हालत नाजुक

पुलिस महिला की शिकायत पर कारोबारी पर केस दर्ज कर लिया है। पुलिस ने बताया कि गुढ़ियारी में 40 साल की महिला रहती है। उनके पति की मृत्यु हो चुकी है। पिछले साल एक सामाजिक कार्यक्रम में बिलासपुर के गिरिश पांडेय से मुलाकात हुई। दोनों में बातचीत होने लगी।

read also..कोरोना संकट में भी छत्तीसगढ़ की अर्थव्यवस्था ने पकड़ी रफ्तार, पिछले अक्टूबर की तुलना में इस अक्टूबर में 26 फीसदी ज्यादा जीएसटी संग्रहण

गिरिश की पत्नी की मौत हो चुकी है। गिरिश ने महिला को शादी का झांसा दिया। महिला भी शादी के लिए तैयार हो गई। आरोपी ने झांसा देकर जबरदस्ती की और वीडियो बना लिया। फिर उसने महिला को ब्लैकमेलिंग करना शुरू कर दिया।

read also..छत्तीसगढ़ – शादी का प्रलोभन देकर बनाया शारीरि‍क संबंध, आरोपी गिरफ्तार

वह वीडियो को सोशल मीडिया में वायरल करने की धमकी देने लगा। उसने महिला से पैसे की मांग शुरू कर दी। फिर उसने शादी से भी इंकार कर दिया। तब महिला ने पुलिस में शिकायत की।

read also..यूट्यूबर भुवन बाम हुए कोरोना से संक्रमित, भुवन ने कहा – वायरस को हल्के में मत लेना

पुलिस ने महिला की शिकायत पर गिरिश पर केस दर्ज कर लिया है। आरोपी घटना के बाद से फरार हो गया है। पुलिस उसकी तलाश कर रही है। आरोपी गिरिश के खिलाफ पुणे में भी केस दर्ज है। क्योंकि उसकी पत्नी ने खुदकुशी कर ली थी। वह गिरिश से परेशान थी।

Related Articles

Back to top button