छत्तीसगढ़

बारिश के मौसम में न जाये ऐसी जगह हो सकता है खतरा…

मानसून के दिनों में घूमने की जगहों पर यकीनन चार चांद लग जाते हैं। क्योंकि बारिश के बाद पेड़ों की धूल मिट्टी साफ हो जाती हैं, जिसके बाद प्राकृतिक सुंदरता देखने लायक होती है। ऐसे में बात पहड़ों की हो तो बारिश के समय में ये बेहद खूबसूरत नजर आते हैं। लेकिन उतने ही खतरनाक भी साबित होते हैं। हाल ही में हिमाचल भू-स्खलन की खबर आई। इस हादसे में कई लोगों की मौत हुई। ऐसे में कुछ ऐसी जगह है जहां बारीश के मौसम में जाने से बचना चाहिए।

उत्तराखंड –  देवभूमि उत्तराखंड जितनी खूबसूरत है, उतना ही मानसून में घातक साबित हो सकती है। इसे सबसे अधिक बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में से एक माना जाता है। मानसून के दौरान यहां भूस्खलन होने का खतरा बढ़ जाता है, ऐसे में कई बार लिंकिंग सड़के ब्लॉक हो जाती है। बीते कुछ दिन पहले उत्तराखंड के कई गांव में बादल फटने की खबर भी सामने आई थी। ऐसे में ये घटनाएं सैलानियों के लिए मुश्किल भरी साबित होती है।

चेरापूंजी –  अगर आप मानसून के दौरान यात्रा चेरापूंजी जाने का प्लान बना रहे हैं, तो इस जगह के बारे में जरूर पढ़ें। चेरापूंजी धरती की सबसे नम जगहों में शुमार है। वैसे तो यहां साल भर बारिश  होती है। ऐसे में मानसून के मौसम में बारिश की तीव्रता और आवृति बढ़ जाती है, जिसके चलते या आपकी यात्रा के लिए एक खराब विकल्प बन जाती है।

चेरापूंजी –  अगर आप मानसून के दौरान यात्रा चेरापूंजी जाने का प्लान बना रहे हैं, तो इस जगह के बारे में जरूर पढ़ें। चेरापूंजी धरती की सबसे नम जगहों में शुमार है। वैसे तो यहां साल भर बारिश  होती है। ऐसे में मानसून के मौसम में बारिश की तीव्रता और आवृति बढ़ जाती है, जिसके चलते या आपकी यात्रा के लिए एक खराब विकल्प बन जाती है।

असम –  पूर्वोत्तर क्षेत्र में एक और शानदार राज्य असम मानसून के दौरान बहुत अधिक बारिश का सामना करता है। ऐसे में लोगों के लिए बाहर निकलना मुश्किल भरा हो जाता है। भारी बारिश के कारण यहां अक्सर भूस्खलन होता है और इलाकों में बाढ़ भी आ जाती है। ऐसे में स्थानीय लोगों के लिए प्रबंधन करना मुश्किल हो जाता है। ऐसे में यही सलाह दी जाती है कि इन जगहों पर जाने से बचे।

दार्जिलिंग –  ये एक खूबसूरत जगह है, लेकिन भारी बारिश होने पर गंभीक बाधाओं का सामना करना पड़ता है। यह दर्शनीय पर्यटक आकर्षणों की खुशी में बाधा डालता है।जिससे मानसून के दौरान यहां कि यात्रा करना व्यर्थ हो जाता है। अचानक भूस्खलन, ट्रैफिक और ब्लॉक रूट्स निश्चित रूप से आपको दार्जिलिंग की यात्रा करने से रोकने के सही कारण हैं।

सिक्किम   – प्राकृतिक खूबसूरती से हर किसी को अपनी और आकर्षित करने वाली जगह सिक्किम बारिश के दौरान सड़कों को भयानत बना देती है। ऐसे में यहां जाने के लिए ये बुरा समय माना जाता है।

अंबोली  –  सह्याद्री रेंज का एक हिल स्टेशन है अंबोली, जो महाराष्ट्र में सबसे अधिक बारिश प्राप्त के लिए मशहूर है। हिल स्टेशन घने जंगलों, कई झरनों और खड़ी घाटियों से घिरा हुआ है। अंबोली को पहाड़ियों की रानी भी कहा जाता है, यहां जुलाई और अगस्त के महीने में सबसे ज्यादा बारिश होती है।

Related Articles

Back to top button