डायन बिसाही की फैली अफवाह, 3 महिलाओं को ग्रामीणों ने लाठियों से पीटा

बेगूसराय जिले के भगवानपुर थाना इलाके में डायन बिसाही के आरोप में पड़ोसियों ने महिला की पिटाई कर दी है। महिला को बचाने गए उसके पति और बेटे को भी पड़ोसियों ने बुरी तरीके से पीट दिया है। बताया जा रहा है पड़ोसियों ने डायन बिसाही का अंधविश्वास काफी फैला हुआ है। पड़ोसी विजय पासवान पर ये आरोप है कि उसने महिला की पिटाई की है।
पीड़िता का स्थानीय अस्पताल में इलाज चल रहा है। शरीर के कई हिस्से में ज्यादा चोट आयी है और खून बह रहा है। पीड़िता के पति और बेटे को भी कई जगह चोट लगी है। तीनों का इलाज अस्पताल में किया जा रहा है।
इलाके में बीते कई दिनों से डायन बिसाही की तरह तरह की अफवाहें फैल रही हैं। इलाके में लोगों में डर बना हुआ है।
गांव में डायन बिसाही को लेकर भ्रामक खबर थी जिसके बाद गांव के लोग खुद पर नियंत्रण नहीं कर पाए और 3 महिलाओं को लाठी डंडे से मारते हुए पहाड़ी की तरफ ले गए। गांव के लोगों ने शव को छिपा दिया था। 5 लोगों को हिरासत में लिया है। SIT का गठन कर दिया है: SP (ग्रामीण) नौशाद आलम,रांची (05.09) pic.twitter.com/Iba6ZE6pi5
— ANI_HindiNews (@AHindinews) September 5, 2022
लेटेस्ट ब्रेकिंग न्यूज, वायरल ट्रेंड और सोशल मीडिया की दुनिया से जुड़ी सभी खबरें. आपको ट्विटर, इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर वायरल होने वाले हर कंटेंट की सीधी जानकारी उपलब्ध करायी जाएगी. ऊपर दिखाया गया पोस्ट अनएडिटेड कंटेंट है, जिसे सीधे सोशल मीडिया यूजर्स के अकाउंट से लिया गया है. Cgtop36 स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है. सोशल मीडिया पोस्ट Cgtop36 के विचारों और भावनाओं का प्रतिनिधित्व नहीं करता है, हम इस पोस्ट में मौजूद किसी भी कंटेंट के लिए कोई जिम्मेदारी या दायित्व स्वीकार नहीं करते हैं.





