Breaking News

रायपुर – असिस्टेंट प्रोफेसर पर रेप का आरोप, होटल बुलाकर पिलाई शराब फिर की रेप की कोशिश


NIT रायपुर के असिस्टेंट प्रोफेसर पर रेप का आरोप लगा है। आरोप असिस्टेंट प्रोफेसर की महिला मित्र ने लगाया है। ये कांड दिल्ली में हुआ है। जहां एक होटल में आरोपी युवती से मिला, उसे शराब पिलाई और खुद भी पी फिर लड़की के ऊपर बैठकर उसके साथ गलत हरकत करने लगा। लड़की ने इस मामले की शिकायत दिल्ली के IGI पुलिस स्टेशन में की है। आरोपी को गिरफ्तार किए जाने की खबर है, पुलिस इस मामले में पूछताछ कर रही है।

लड़की ने आरोप लगाया है कि आरोपी दिल्ली के एक होटल में उससे मिला था। वह दोनों पहले से एक दूसरे को जानते थे। इसके चलते दोनों मिले थे। यहां आरोपी ने महिला को शराब पिलाई और खुद भी पीकर उसके साथ गलत हरकत करने लगा। महिला ने इस मामले की शिकायत दिल्ली के IGI पुलिस स्टेशन में की है। आरोपी को गिरफ्तार किए जाने की खबर मिली है। राजधानी पुलिस इस मामले में पूछताछ कर रही है।

आरोपी का नाम मयंक बताया जा रहा है। महिला ने दावा किया है कि दोनों एक दूसरे को 2014 से जानते थे। हाल ही में मयंक दिल्ली गया हुआ था। यहां वो महिला से मिला और दिल्ली के IBIS होटल लेकर गया। दोनों ने साथ में डिनर करने की बात तय की थी, लेकिन लड़की की शिकायत के मुताबिक आरोपी ने यहां उससे रेप किया।

महिला ने मामले की जानकारी देते हुए कहा कि मयंक जानता था कि मुझे शराब पसंद नहीं है, इसके बावजूद वो मुझे जबरन शराब पिलाता रहा। मेरी हालत बिगड़ने लगी थी। सुबह करीब 4 बजे मेरी आंख खुली तो मैंने देखा कि मयंक मेरे ऊपर बैठ गया था और मेरे साथ गलत हरकत कर रहा था। मुझे जबरन किस किया और मेरे शरीर के अंगों को गलत ढंग से छू रहा था।

मैंने जैसे तैसे खुद को छुड़ाया। मेरे आस-पास जो भी चीज हाथ में आई मैंने फेंककर मयंक को मारा, मैंने अपने सेल्फ डिफेंस में उसे दांतों से काटा। उसे नोचकर खुद से दूर करने का प्रयास किया। बड़ी मुश्किल से खुद को बचाया और दोस्तों को खबर देकर पुलिस से शिकायत की। अब इस पूरे मामले में रायपुर NIT प्रबंधन ने किसी भी तरह की जानकारी होने से इंकार कर दिया है। वहीं, NIT के अफसर भी कुछ भी कहने से बच रहे हैं।





Related Articles

Back to top button